फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Youth who went to collect leaves in forest of Raiwala was attacked and killed by a wild animal

Dehradun: रायवाला के जंगल में पत्ते लेने गए दो युवकों पर जंगली जानवर ने किया हमला, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 30 May 2025 04:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 May 2025 04:35 PM IST
सार

दो युवक वन विभाग की ऋषिकेश रेंज के गोला बीट में शादी विवाह में इस्तेमाल किए जाने वाले दोना पत्तल के लिए पत्ते लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Dehradun News Youth who went to collect leaves in forest of Raiwala was attacked and killed by a wild animal
जंगली जानवर के हमले में व्यक्ति की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश रेंज के ग्वेला बीट के जंगल मे पत्ते लेने गए दो युवकों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सब को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंगली जानवर के बाघ होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार की है जब दो युवक वन विभाग की ऋषिकेश रेंज के गोला बीट में शादी विवाह में इस्तेमाल किए जाने वाले दोना पत्तल के लिए पत्ते लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान राजू पुत्र मदन निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रांगड़ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना पर खेद जताया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: हरिद्वार जमीन घोटाले की जांच पूरी, तीन बड़े अधिकारी संदेह के घेरे में, अब सरकार लेगी फैसला

बता दें कि बीते एक मई को जिम कॉर्बेट से पांच वर्षीय नर बाघ को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में छोड़ गया था। कुछ दिन राजाजी टाइगर रिजर्व में रहने के बाद यह बाघ बड़कोट और ऋषिकेश रेंज होते हुए नरेंद्र नगर के जंगल में जा पहुंचा। तीन से चार दिनों तक बाघ की लोकेशन शिवपुरी रेंज में दिखाई दी। अब हाल में बाघ की लोकेशन ऋषिकेश रेंज के जंगल में बताई जा रही थी।

सूत्रों की मानें तो बाघ की वर्तमान लोकेशन घटनास्थल के आसपास की बताई जा रही थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक पर हमला करने वाला वही बाघ है जिसे जिम कॉर्बेट से लाकर राजाजी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। इस मामले में पार्क अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed