फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Nitin Gadkari said Traffic jam is big problem will run a double-decker bus that runs in air here

Dehradun: बोले गडकरी-दून में जाम बड़ी समस्या... यहां हवा में चलने वाली डबल डेकर बस चलाएंगे

Tue, 03 Jun 2025 09:50 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jun 2025 09:50 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा देहरादून में जाम बड़ी समस्या है।

विज्ञापन
Dehradun News Nitin Gadkari said Traffic jam is big problem will run a double-decker bus that runs in air here
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं जब कभी उत्तराखंड या देहरादून आता हूं तो हर बार हवाई जहाज या हेलिकॉप्टर से आता हूं। इस बार मैं गाड़ी से आया तो मालूम हुआ कि दून में जाम बहुत बड़ी समस्या है। इस संबंध में ग्राफिक एरा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने भी बताया। ऐसे में मेरा एक सपना है और धामी जी को मैं कहूंगा आप प्रस्ताव भेजो, मैं हवा में चलने वाली डबल डेकर बस देहरादून में शुरू करवा दूंगा।

विज्ञापन


ये बातें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने कहा, हवा में चलने वाली डबल डेकर बस में सवा सौ-डेढ़ सौ लोग ऊपर ही ऊपर इधर से उधर जाएंगे। उन्होंने कहा, सब संभव है, बस हमें समस्याओं को समझना होगा।
विज्ञापन


Dehradun:  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह; केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार में बहुत अच्छे लोग हैं, लेकिन निर्णय नहीं लेते
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, कुछ लोग हैं, जो आपदा को अवसर में बदलते हैं और कुछ लोग अवसर को आपदा में बदलते हैं। ज्ञान बहुत जरूरी है। हमारे यहां ज्ञानी लोग भी बहुत हैं। सरकार में भी बहुत अच्छे-अच्छे अधिकारी हैं, लेकिन निर्णय नहीं लेते। तो ऐसे अच्छे होने का क्या करना। उन्होंने कहा, हमारे देश में वित्तीय ऑडिट तो होता है लेकिन प्रदर्शन का भी ऑडिट होना चाहिए और जो अधिकारी या कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छा प्रदर्शन नहीं करते उनकी छुट्टी कर देनी चाहिए। ऐसे में आने वाले दिनों में जब हमारे देश का आर्थिक विकास होगा तो देश में खुश मानव सूचकांक ऊपर उठेगा।

मानवता और इंसानियत के बिना अधूरा है ज्ञान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, आपकी सफलता की खुशी अगर आपके परिवार, मित्रों व समाज को होती है तो असली सफलता वह है और यह सफलता टीम भावना के बिना संभव नहीं है। अगर दूसरे के दुख और दर्द को देख हमारे मन में प्रेम या सहानुभूति पैदा नहीं होती तो हमारे ज्ञान का कोई उपयोग नहीं है। हमारा ज्ञान मानवता और इंसानियत की भावना के बिना अधूरा है। ज्ञान के साथ मानवता का होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed