फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister Nitin Gadkari awarded Doctorate degree Convocation of Graphic Era University Dehradun

Dehradun: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह; केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Tue, 03 Jun 2025 03:12 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Jun 2025 03:12 PM IST
सार

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आज 46 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, 44 को रजत और अलावा 46 छात्र-छात्राओं को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari awarded Doctorate degree Convocation of Graphic Era University Dehradun
Nitin Gadkari - फोटो : PTI/Amar Ujala

विस्तार

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। समारोह में 3142 छात्र-छात्राओं को उपाधियों से अलंकृति किया गया। वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्हें  मानद उपाधि भी दी गई। 

विज्ञापन

विवि के कुलसचिव नरेश शर्मा ने बताया, समारोह में विवि की ओर से देश में हाईवे निर्माण, विश्व स्तरीय एक्सप्रेस-वे निर्माण, पर्यावरण अनुकूल परिवहन, वैकल्पिक ईंधनों और यातायात में डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को डॉक्टर ऑफ साईंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा समारोह में 46 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, 44 को रजत और अलावा 46 छात्र-छात्राओं को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, 37 शोधार्थियों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, माइक्रोबाइलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स आदि में पीएचडी की उपाधि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश का पहला साइंस रेडियो स्टेशन तैयार, 88.8 MHz पर ट्यून करें...वैज्ञानिक होंगे आपसे रूबरू

इसके साथ ही 798 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट और 2307 को ग्रेजुएट की उपाधि दी गई। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत विवि के चांसलर व नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला, कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह भी समारोह में शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed