फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Mahasu Devta Temple Devotees gathered in Jagra festival daughters offered seven tola gold Chatra

महासू देवता मंदिर: जागड़ा पर्व में उमड़े श्रद्धालु, भंजरा पंचरा की बेटियों ने चढ़ाया सात तोले सोने का छत्र

Mon, 18 Sep 2023 05:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Sep 2023 05:43 PM IST
सार

Dehradun News: भंजरा पंचरा की ध्यांटुडियों (बेटियां) ने बौठा महासू और चालदा महासू देवता को सात तोले का सोने का छत्र अर्पित कर गांव की खुशहाली और सुख शांति की कामना की।

विज्ञापन
Dehradun News Mahasu Devta Temple Devotees gathered in Jagra festival daughters offered seven tola gold Chatra
महासू देवता मंदिर में जागड़ा पर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राज्य मेले जागड़ा पर्व के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी रही। जौनसार बावर, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र से रोडवेज बसों, टैक्सी, यूटिलिटी और निजी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजन किया। वहीं शाम को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हनोल में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड मीट: माउथ आर्गन पर सदाबहार गीतों की मच गई धूम, गढ़वाली तरानों का भी खूब जमा रंग

विज्ञापन

भंजरा पंचरा की ध्यांटुड़ियों ने देव को अर्पित किया सोने का छत्र

भंजरा पंचरा की ध्यांटुडियों (बेटियां) ने बौठा महासू और चालदा महासू देवता को सात तोले का सोने का छत्र अर्पित कर गांव की खुशहाली और सुख शांति की कामना की। गांव की तीन हजार बेटियों ने आपसी सहयोग से धन एकत्र कर देव को अर्पित करने के निए छत्र खरीदा था। छत्र अर्पित करने वालों में विवाहित और अविवाहित दोनों ही ध्यांटुड़िया शामिल रहीं।

सोमवार सुबह आठ बजे भंजरा पंचरा की ध्यांतुड़िया छत्र को लेकर गांव से हरिपुर स्थित यमुना तट के रवाना हुईं। सुबह 10 बजे ध्यांटुड़ियों ने पूरे विधि विधान के साथ सोने के छात्र को यमुना स्नान करवाया। छत्र के शुद्ध होने के बाद साहिया, पजिटिलानी और सुरेऊ आदि गांवों से होते हुए छत्र को भंजरा पंचरा गांव तक लाया गया। गांव पहुंचते ही छत्र को देव स्नान के बाद बौठा और चालदा महासू देवता को अर्पित किया गया। ध्यांटुड़ियों ने देव दर्शन कर गांव में सुख और समृद्धि की कामना की। उसके बाद देव उत्सव मनाते हारूल, जैंता रासो और देव नृत्य भी किया।

300 से अधिक गांव की ध्यांटुडियां हुई शामिल

छत्र अर्पित करने में देव पुजारी कुलदीप शर्मा, प्रवेश शर्मा, कुल पुरोहित तुलसी राम शर्मा, डिगंबर सिंह बिष्ट, भंडारी रमेश चौहान, कुंवर सिंह चौहान, देव माली दीवान सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य कांती राणा, ग्राम प्रधान रीता बिष्ट, अमीता देवी, मुल्लो देवी, सीमा तोमर, पूलमा देवी, सुंदला देवी, टीको देवी, पारो देवी, रविता देवी, सुमित्रा देवी, सुरमा देवी सहित 300 से अधिक गांव की ध्यांटुडियां भी उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed