फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Mouth Organ Lovers Meet In Dehradun Evergreen Hindi and Garhwali song touches Heart

उत्तराखंड मीट: माउथ आर्गन पर सदाबहार गीतों की मच गई धूम, गढ़वाली तरानों का भी खूब जमा रंग

Mon, 18 Sep 2023 02:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Sep 2023 02:44 PM IST
सार

उत्तराखंड माउथ आर्गन लवर्स मीट में प्रदेश से ही नहीं लखनऊ, दिल्ली एनसीआर, आगरा से भी हार्मोनिका प्लेयर्स अपने हुनर का जलवा बिखरने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Mouth Organ Lovers Meet In Dehradun Evergreen Hindi and Garhwali song touches Heart
उत्तराखंड माउथ आर्गन लवर्स मीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जरा होले-होले चलो, छूकर मेरे मन को, लाखों है निगाहों में, हम पंछी मस्ताने जैसे सदाबहार गीतों की दिलकश धुनों को माउथ आर्गन पर बजाकर हार्मोनिका प्लेयर्स ने समा बांध दिया। देहरादून में हुई पहली उत्तराखंड माउथ आर्गन लवर्स मीट में प्रदेश से ही नहीं लखनऊ, दिल्ली एनसीआर, आगरा से भी हार्मोनिका प्लेयर्स अपने हुनर का जलवा बिखरने पहुंचे थे। देहरादून के क्रास मॉल रोड के पास स्थित एक होटल में माउथ आर्गन के दिग्गज प्लेयर राजेश गोस्वामी और वरिष्ठ साथी गोपाल शर्मा ने कार्यक्रम उद्घाटन किया।

विज्ञापन


तीन चरणों में हुई इस मीट में 25 से अधिक माउथ आर्गन प्लेयर्स ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। बचपन में अपनी आंखें खो चुके प्रकाश मधवाल और दिग्गज राजेश गोस्वामी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। मधवाल ने सांसों की जरूरत हो जैसे, देखा न हाय रे, मैं दुनिया भुला दूंगा की सुरीली धुनें सुना कर सबको चकित कर दिया।
विज्ञापन


आ जा सनम मधुर चांदनी में हग की धुन हूबहू बजाकर सबको थिरकने के लिए मजबूर किया। लखनऊ से आए संदीप जोशी ने जुल्मी संग आंख लड़ी समेत कई गीतों की धुनें सुनाई। उनकी बजाई बेडो पाको बारह मासा व अन्य पहाड़ी धुनों को खूब दाद मिली। कार्यक्रम संयोजक आलोक बहुगुणा ने तुमने मुझे देखा, लाखों हैं निगाहों में, अनिल क्षेत्री ने किसी न किसी से सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी:  अब कोटद्वार से आनंद विहार तक चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

सुबीर चक्रवर्ती ने रात के हमसफर, विकास बिष्ट ने पुकारता चला हूं मैं, देवेंद्र पांडेय ने छू कर मेरे मन को, शुभम थपलियाल ने छोड़ दो आंचल,मनोज माथुर ने छलकाय जाम, राकेश खंडूड़ी ने रहे न रहे हम, भुवन शाह ने मेरे दिल ये पुकारे, नवीन कुमार ने जरा होले-होले चले मेरे साजना गीतों की धुन से सबका मनोरंजन किया। मीट में देहरादून, दिल्ली और उत्तराखंड के प्लेयर्स ने संयुक्त प्रस्तुति भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed