फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: girl dead body found in a hotel room case become complicated

देहरादूनः एक होटल में हुई युवती की साधारण सी हत्या बनी पेचिदा, ‘क’ और ‘ज’ के राज में उलझी पुलिस

Wed, 17 Mar 2021 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Mar 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
dehradun news: girl dead body found in a hotel room case become complicated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

साधारण सी हत्या या दुर्घटना लग रही होटल एंबेसडर की कहानी पेचिदा रूप लेती जा रही है। सीधी दिशा में जांच के सारे रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। लिहाजा, पुलिस अब कमरे में लिखे दो अक्षरों ‘क’ और ‘ज’ के उत्तर तलाशने में जुट गई है।

विज्ञापन


यह दोनों अक्षर दीवार पर लिपस्टिक से लिखे गए हैं। जबकि, बहुत सी बातें तौलिए से मिटा दी गई हैं। उसने (कातिल) क्या लिखा और क्या मिटाया पुलिस फिलहाल यह सब खोजने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, कमरे में शव जिस तरह से पड़ा मिला उससे दो बातें सामने आ रही थीं। पहली यह कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई और फिर शव को गद्दों के बीच छुपा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी यह भी हो सकती थी कि किसी दुर्घटनावश युवती की मौत हो गई और उसके साथ वहां मौजूद युवक घबराहट में उसे वहां छुपाकर चुपचाप वहां से चला गया। इन सब बातों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस की जांच आगे बढ़ रही थी। लेकिन, ऊधमसिंह नगर में बात अटक गई। 

युवती के साथ होटल में ठहरे युवक का जो पहचानपत्र होटल से मिली वह जसपुर के किसी सुनील के नाम का था। ऐसे में पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि उनका पर्स बहुत पहले खो गया था, जिसमें यह पहचानपत्र भी था।

मोबाइल लोकेशन व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि वह व्यक्ति देहरादून नहीं गया। इसके बाद पुलिस उस मोबाइल नंबर तक पहुंची तो रजिस्टर में लिखा हुआ था। वह नंबर भी किसी अध्यापक का निकला। ऐसे में यह दोनों रास्ते ही बंद हो गए। 

अब पुलिस को राज खोलना है तो केवल ‘क’ और ‘ज’ अक्षर का। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कमरे में हत्यारे या किसी ने कुछ बातें भी लिपस्टिक से लिखी थी। यह लिपस्टिक युवती की ही है। इसके बाद इन्हें तौलिए से मिटाया गया है। इन्हीं में से ये दो अक्षर बचे हैं, जिनका पुलिस राज खोलने में लगी है।  

किसी इंटरनेट गेम के टास्क का हिस्सा तो नहीं 

इन सब बातों को देखते हुए पुलिस इसे एक साइको किलर भी मान रही है। क्योंकि, इस तरह से कोई मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही बातों को दीवार पर लिख सकता है। सूत्रों के अनुसार यह किसी इंटरनेट गेम के टास्क का हिस्सा भी हो सकता है। सभी पहलुओं पर पुलिस इस समय जांच कर रही है। 

टेलर ने पहचाना युवक को 

कमरे से युवक की एक पेंट भी मिली है। यह पेंट सेलाकुई के एक टेलर से सिलवाई हुई है। पुलिस ने इसे टेलर को दिखाया तो टेलर ने युवक को पहचान लिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से तस्दीक कराई कि यह वही युवक है, जिसकी यह पेंट है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसका रूट तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed