फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun nagar nigam

‘कूड़ा’ कंपनी के रवैये से नगर निगम परेशान

Fri, 26 Jul 2013 06:23 PM IST
देहरादून/अंकित
देहरादून/अंकित Updated Fri, 26 Jul 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
dehradun nagar nigam

‘काम में चोरी ऊपर से सीन जोरी’। शहर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी का हाल बिल्कुल ऐसा ही है। कंपनी शहर के सभी 60 वार्डों में डोर टू डोर नियमित कूड़े का उठान नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन


दो-तीन दिन के अंतराल पर घरों में कूड़ा उठान के लिए पहुंचने पर कंपनी के सफाई कर्मचारियों से लोग कारण पूछते हैं तो उल्टे वह लोगों से अभद्रता पर उतर आते हैं।
विज्ञापन


लगातार लोगों की ऐसी शिकायतों से परेशान नगर निगम ने कंपनी को पत्र लिखकर सुधार न करने पर कार्रवाई की की चेतावनी दी है। शुरुआत में पीपीपी मोड पर करार हुआ तो शहर से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम के तीस वार्डों की जिम्मेदारी कंपनी को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से अभद्रता की शिकायतें
इस दौरान कंपनी का परिणाम सही रहाने पर नगर निगम के सभी 60 वार्ड कंपनी के हवाले कर दिए गए। पूरा शहर कंपनी के पास आ गया। इसके बाद से ही कंपनी का काम करने का रवैया बदल गया और कूड़े के उठाने में आने वाली परेशानी का दौर शुरू हो गया। ताजा मामले में कंपनी के खिलाफ डोर टू डोर नियमित कूड़ा नहीं उठाने और लोगों से अभद्रता की शिकायतें नगर निगम को मिल रही है।


कंपनी के खिलाफ मिल रही शिकायतों नोटिस देकर सुधार की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी ऐसी शिकायतें मिलेंगी तो कंपनी पर पेनल्टी लगाई जाएगी। - डॉ. गुरपाल सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed