फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Angel Chakma Murder Case Police Send Report to Ministry of External Affairs for Red Corner Notice

Dehradun: एंजेल चकमा हत्याकांड; फरार आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस के लिए पुलिस ने विदेश मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

Mon, 27 Apr 2026 10:28 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Apr 2026 10:28 PM IST
सार

नौ दिसंबर 2025 को सेलाकुई इलाके के बाजार में एक विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। 17 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते रहे और 26 दिसंबर 2025 को दम तोड़ दिया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

विज्ञापन
Dehradun Angel Chakma Murder Case Police Send Report to Ministry of External Affairs for Red Corner Notice
छात्र एंजेल चकमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेलाकुई में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी यज्ञ अवस्थी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड पुलिस ने विदेश मंत्रालय की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है। इससे पहले पुलिस आरोपी के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर चुकी है।

विज्ञापन


नौ दिसंबर 2025 को सेलाकुई इलाके के बाजार में एक विवाद हुआ था। आरोप है कि 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा पर स्थानीय युवकों के एक समूह ने नस्लीय टिप्पणियां की। जब दोनों भाइयों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर चाकू व भारी वस्तुओं से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद जख्मी एंजेल 17 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते रहे और 26 दिसंबर 2025 को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया है। घटना का मुख्य आरोपी यज्ञ अवस्थी अब तक फरार है। उसके नेपाल भाग जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के विरोध में त्रिपुरा और देहरादून में कैंडल मार्च निकाले गए और देशभर में पूर्वोत्तर के छात्रों की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पांजलि प्रकरण: भगौड़े बिल्डर दीपक की पत्नी राखी मित्तल यूएई में गिरफ्तार, पांच साल बाद मिली सफलता

दून छोड़ चुके एंजेल के भाई से भी पुलिस करेगी बात
विवाद से आहत एंजेल चकमा के भाई माइकल ने देहरादून छोड़ दिया है। माइकल के परिजनों का कहना है कि इस विवाद का उस पर गहरा असर पड़ा है। इधर, माइकल के दून छोड़ने की जानकारी मिलने पर दून पुलिस व अधिकारी उससे व परिजनों से संपर्क करने की तैयारी में हैं। मामले में एंजेल के पिता तरुण प्रसाद चकमा ने अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

देहरादून शिक्षानगरी के रूप में मशहूर रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों से दून पढ़ने आने वाले छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। एंजेल चकमा के मामले में फरार चल रहे आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही उसे पकड़कर दून लाया जाएगा।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed