फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Accused son also arrested in case of Money Fraud by showing Threat of DGP

Dehradun: डीजीपी के नाम की धौंस दिखाकर 10 लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी का बेटा भी गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2023 06:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Feb 2023 06:35 PM IST
सार

मामले में सतीश कुमार पुत्र अनन्तराम निवासी ग्राम ढकरानी ने अपने सहयोगी संजय सिह कटारिया की ओर से दौलत कुंवर और उसके बेटे शिवम के खिलाफ डीजीपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों की धौंस दिखाकर अलग-अलग तिथियों पर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
Dehradun: Accused son also arrested in case of Money Fraud by showing Threat of DGP
गिरफ्तारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के विकासनगर में डीजीपी के नाम की धौंस दिखाकर दो लोगों से 10 लाख रुपये ठगने के मामले में जेल गए भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संरक्षक दौलत कुंवर के बेटे को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला पुलिस के उच्चाधिकरियों से जुड़ा होने के चलते कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दौलत कुंवर को मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


Dehradun: बैंक का पैसा डकारने पर तीन फर्मों पर दर्ज होगी FIR, सरफेसी एक्ट के तहत वसूली की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन


मामले में सतीश कुमार पुत्र अनन्तराम निवासी ग्राम ढकरानी ने अपने सहयोगी संजय सिह कटारिया की ओर से दौलत कुंवर और उसके बेटे शिवम के खिलाफ डीजीपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों की धौंस दिखाकर अलग-अलग तिथियों पर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी दौलत कुंवर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में वांछित चल रहे उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने मिलकर षड़यत्र के तहत ठगी को अंजाम दिया। बता दें कि दोनों पीड़ितों पर प्रेमनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। दौलत कुंवर ने दोनों को मुकदमे में आजीवन कारवास का भय दिखाया था। डीजीपी और उच्चाधिकारियों की धौंस दिखाकर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने का झांसा देकर डोनेशन के नाम पर पैसे हड़प लिए थे। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed