फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Debate competition in dehradun

केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के बीच जमकर हुई बहस

Thu, 12 Sep 2013 12:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Sep 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
Debate competition in dehradun

देहरादून के हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय-2 में हुई 26वीं युवा संसद प्रतियोगिता में छात्रों के बीच जमकर बहस हुई।

विज्ञापन


इस अवसर पर छात्रों ने संसदीय गरिमा में रहकर पक्ष और विपक्ष की भूमिका बखूबी निभाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक हरबंस कपूर ने युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।

पढ़ें, एक गिलास में समा जाती है देहरादून की बारिश
विज्ञापन


प्रतियोगिता में केवी ओएनजीसी, पिथौरागढ़, एएफएस सरसावा, उत्तरकाशी और रानीखेत की टीमों ने प्रतिभाग किया। करीब 250 छात्रों में से आधे छात्रों ने सरकार और आधों ने विपक्ष की भूमिका निभाई। प्रदेश में आई आपदा पर पक्ष और विपक्ष के बीच गर्मागर्म बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य को लेकर चिंता
छात्रों की बातों में देश के भविष्य को लेकर चिंता नजर आई। प्रतियोगिता में केवी पिथौरागढ़ की टीम को प्रथम, केवी ओएनजीसी की टीम को द्वितीय और केवी रानीखेत की टीम को तृतीय स्थान दिया गया। विधायक हरबंस कपूर, केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त एसएस चौहान और स्कूल प्रिंसिपल ए. शर्मा कलसी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


पढ़ें, उत्तराखंड में पकड़ी गई सबसे बड़ी चोरी

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष ओपी त्रिपाठी, सहायक आयुक्त पीके टम्टा, प्रशासनिक अधिकारी सिब्बन वली, वित्त अधिकारी वीके पाहवा, वीके नौडियाल आदि मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर दिखी चिंता
शिक्षा नीति, महिला साक्षरता दर, सरोगेट मदर, आईआईटी प्रवेश परीक्षा, इच्छा मृत्यु, सकल घरेलू उत्पाद दर, सूचना का अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा और केदारनाथ आपदा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed