फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death of two worker in derhadun

मजदूरों पर गिरा मार्बल का ढेर, दो की मौत

Sun, 17 Aug 2014 01:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Aug 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
death of two worker in derhadun

देहरादून के कैंट क्षेत्र में ट्रक से मार्बल उतारते समय दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों मृतक शंकरपुर सेलाकुई के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली से भरा मार्बल का ट्रक कैंट क्षेत्र में आया था। नींबूवाला में एक कोठी में यह मार्बल उतरना था।

ट्रक से उतार रहे थे मार्बल
सेलाकुई के शंकरपुर निवासी इरफान, ताहिर और अफजल ट्रक के अंदर चढ़कर शुक्रवार को मार्बल को नीचे उतार रहे थे। इसी बीच ट्रक में लदा मार्बल का ढेर उनके ऊपर भराभराकर गिर पड़।
विज्ञापन


मजदूरों के मलबे के नीचे दबते ही वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर एकत्र हुए आसपास के लोगों ने उन्हें मार्बल के ढेर से बाहर निकाला लेकिन तब तक वे बहुत घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम
घायलों को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इरफान और ताहिर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अफजल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन रोते-बिलखते यहां पहुंच गए। पंचनामे के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। इंसपेक्टर कैंट वीके जेठा ने बताया कि दोनों की मौत हादसे में हुई हैं। परिजनों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed