फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death from cold and fog in uttarakhand.

उत्तराखंड में ठंड लगातार 'निगल' रही जिंदगियां

Thu, 25 Dec 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Dec 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
death from cold and fog in uttarakhand.

हल्द्वानी/रुद्रपुर/लोहाघाट/अल्मोड़ा

विज्ञापन


उत्तराखडं में ठंड और कोहरे से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को ठंड से कुमाऊं में चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मंडल में ठंड और कोहरे से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है।

यूपी के बिलासपुर थाना क्षेत्र के डिबडिबा फसॅर्म निवासी रामचंद्र पुत्र तोताराम सोमवार की रात घने कोहरे के बीच बाइक से लौट रहा था कि ग्राम दानपुर (रुद्रपुर) में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रामचंद्र की ग्राम भगवानपुर में मीट की दुकान है। वहीं, स्वागत इंक्लेव निवासी प्रापर्टी डीलर मुनेश सिंह चौहान (35) पुत्र चंद्र्रपाल बाइक से कहीं जा रहा था कि घने कोहरे के चलते किच्छा बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी में मंगलपड़ाव पाल कांप्लेक्स के पीछे मंगलवार सुबह अज्ञात व्यक्ति (35) का शव मिला। आशंका है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।

पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं, लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास भी एक अज्ञात व्यक्ति (40) का शव मिला। उसकी मौत भी ठंड से बताई जा रही है।

बिजली-पानी की समस्या से लोग परेशान

death from cold and fog in uttarakhand.

उधर, 15 दिसंबर को हुई बर्फबारी के चलते देवीधुरा, मूलाकोट और पाटी के लोगों की बिजली-पानी की समस्या अभी तक हल नहीं हुई है। स्थिति यह है कि लोग बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। कहीं कहीं तो लोग गंदा पानी पीकर प्यास बुझा रहे हैं।

बर्फबारी के नौ दिन बाद भी अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के 450 गांवों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के 3335 गांवों में से 2039 गांवों में बिजली लाइनें बर्फ से ध्वस्त हो गईं थीं।

इनमें से बिजली विभाग ने 1589 गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी है, जबकि 450 गांवों में अब भी बिजली गुल है। सुधारीकरण कार्य की मानीटरिंग के लिए विभाग ने अल्मोड़ा में मुख्य अभियंता के नेतृत्व में कैंप कार्यालय और कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

कुछ जगहों पर छाएंगे बादल
उत्तराखंड में बुधवार को मौसम खुला रहने के आसार हैं। कुछ जगहों पर छिट पुट बादल छा सकते हैं। मौसम खुलने से पारा भी कुछ चढ़ सकता है, हालांकि शाम के वक्त ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी।

मंगलवार को देहरादून में दिन भर खुली धूप रही। इससे तापमान में करीब डिग्री का उछाल आया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी धूप खिलेगी। राजधानी दून में मौसम खुला रहेगा।

राज्य में कुछ जगहों पर बादलों का डेरा रहेगा, लेकिन बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा कायम रहेगा। बुधवार को भी हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंहनगर आदि जगहों पर घना कोहरा रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed