OMG: दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहा मरा हुआ ससुर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एक मृत ससुर ने परिवार के साथ मिलकर दहेज के लिए बहु का उत्पीड़न किया। यह बात सुनने में अटपटी जरूर है, लेकिन पुलिस की लिखा पढ़ी के मुताबिक सही है।
पुलिस ने महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद पति समेत बाकी आरोपियों की तरह मृतक ससुर के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस अब इसे लिपिकीय त्रुटि बता रही है।
रामनगर निवासी मीनू खन्ना की शादी वर्ष 2012 में सोलानीपुरम निवासी पवन अरोड़ा से हुई थी। मीनू का आरोप है कि दो बेटियां पैदा होने पर उसे दहेज मांगकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इंसाफ के लिए उसने महिला हेल्पलाइन में गुहार लगाई।
कई दौर की काउंसिलिंग के बाद एसपी देहात के निर्देश पर मीनू के पति पवन अरोड़ा, जेठ रोशन व गोपाल, सास रामप्यारी व ससुर दिलबाग अरोड़ा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
एप्लीकेशन में ससुर का नाम टाइप हुआ गलत
दरअसल मीनू के ससुर दिलबाग अरोड़ा की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मृतक ने दहेज के लिए बहु का उत्पीड़न कैसे किया।
वहीं जांच अधिकारी रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि यह जांच का विषय है। विवाहिता के ससुर की मौत हो चुकी है तो जांच में नाम काट दिया जाएगा।
वहीं महिला हेल्पलाइन प्रभारी खष्टी का कहना है कि मीनू की ओर से दी गई एप्लीकेशन में ससुर का नाम गलत टाइप हो गया था। बाद में उसके बताने पर प्रार्थना पत्र संशोधित कर उसके हस्ताक्षर भी करा लिए गए थे। हेल्पलाइन की जांच में कहीं भी मृतक ससुर का जिक्र नहीं है।