फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead bodies buried in sand

हत्या कर रेत में दफनाया शव

Sun, 09 Feb 2014 10:25 AM IST
अमर उजाला, देवाल
अमर उजाला, देवाल Updated Sun, 09 Feb 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
dead bodies buried in sand

उत्तराखंड में तलौर के गिरीश राम की हत्या के मामले में पुलिस ने ऐंरठा गांव के त्रिलोक राम को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पिंडर नदी के किनारे 7 दिसंबर को मिला शव
11 नवंबर 2013 को लापता हुए तलौर गांव के गिरीश राम का शव नंदकेशरी में पिंडर नदी के किनारे 7 दिसंबर को मिला था। परिजनों नेगिरीश राम की हत्या की आशंका जताते हुए देवाल पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ जगदीश यादव ने कहा कि ऐंरठा गांव के त्रिलोक राम ने गिरीश राम की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया है। उसने अपने साथ पांच अन्य लोग भी शामिल बताए। शुक्रवार को पुलिस ने त्रिलोक राम को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


त्रिलोक राम ने बताया कि 11 नवंबर देर शाम को देवाल बाजार से करीब तीन सौ मीटर दूर देवाल-मुंदोली मार्ग पर पांच लोगों ने गिरीश राम की हत्या की।

हत्या के बाद शव को उसी रात घटनास्थल से दो किमी दूर तुनेड़ा (देवसारी) पिंडर नदी पार रेत में दफनाया दिया था। इस पूरे घटनाक्रम में छह लोग थे। पांच अन्य में से मैं कुछ को नहीं जानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का कारण नहीं मालूम
त्रिलोक राम का कहना है कि उसे हत्या का कारण मालूम नहीं है। 11 नवंबर की शाम जब वह अपने घर के लिए जा रहा था, तो चार लोग शव के पास थे और एक ऊपर की तरफ था।


उसने मुझे धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे भी मार देंगे। डर के कारण मैं भी उन लोगों के साथ हो गया।

हिरासत में लिए गए युवक ने गिरीश राम की हत्या में पांच लोगों के शामिल होने की बात स्वीकारी है। तहरीर के आधार पर अब मुकदमा धारा 302 में तब्दील कर दिया गया है। जांच थाना थराली प्रभारी को सौंप दी गई है। अन्य को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
- जगदीश चंद्र यादव सीओ कर्णप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed