{"_id":"684f2140b23bfd615f0971ed","slug":"daughters-offered-a-silver-statue-of-sheshnag-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-716584-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बेटियों ने चांदी से बनी शेषनाग की प्रतिमा अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बेटियों ने चांदी से बनी शेषनाग की प्रतिमा अर्पित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनगांव खत के डूंगीयारा गांव स्थित भौरिया कुल देवता की प्रतिमा और देवचिह्नों को भौरिया ताल में शाही स्नान कराया गया। इस दौरान देवता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। ग्रामीणों ने देव दर्शन कर परिवार की खुशहाली, उन्नत फसल और पशुधन की रक्षा के लिए प्रार्थनाएं कीं।
शाही स्नान में ग्राम रावना, पाटी, बुरास्वा, मेहरावना आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्नान के बाद ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य करते हुए प्रतिमा और देवचिह्नों को मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर परिसर में महिलाओं-पुरुषों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पांडव नृत्य किया। रावना और पाटी गांव की बेटियों ने भौरिया देवता को चांदी से निर्मित शेषनाग की प्रतिमा अर्पित की। जबकि बुरास्वा गांव की बेटियों ने देवता को घंटी भेंट की। आचार्य पंडित रजत जोशी ने बताया कि संक्रांति के दिन लोग अपने अराध्य कुल देवता भौरिया के शाही स्नान में शामिल होते हैं। मान्यता है कि इस दिन देव दर्शन से सुख-समृद्धि आती है।इस अवसर पर पूरण चंद रावत, आनंद चौहान, अतर सिंह चौहान, आशाराम जोशी, खुशीराम जोशी, सुनील जोशी, मातबर चौहान, सरदार रावत, अजब रावत, किशन रावत, खजान, गंभीर, बारू आदि मौजूद रहे।