फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man expire in road accident

बाइक सवार की मौत के बाद हंगामा

Tue, 29 Oct 2013 06:25 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Oct 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
young man expire in road accident

राजधानी देहरादून में मंगलवार की सुबह ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। चंदर रोड डालनवाला निवासी विक्रांत चौरसिया उर्फ अन्नू (32) पुत्र राजेंद्र प्रसाद बहन के घर एमडीडीए कालोनी गया था।
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी
अन्नू का मोती बाजार में प्रिंटिंग प्रेस का काम है। विक्रांत सुबह आठ बजे एमडीडीए कालोनी से रुचिपुरा में बारहवीं के छात्र पारस को बाइक पर लेकर निकला। कारगी चौक के समीप पीछे से तेज गति से चल रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बाइक चला रहा अन्नू टायर के नीचे आ गया। टक्कर लगते ही अन्नू का हेलमेट दूर जाकर छिटका। सिर कुचलने से अन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। पारस को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक फरार
चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने नारेबाजी कर ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कारगी चौक पर ट्रैफिक लाइट खराब होने और वाहनों के तेज व लापरवाह गति से चलने से अक्सर दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। पटेलनगर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक बलबीर निवासी नकरौंदा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed