फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man committed suicide in rishikesh.

'मैं सुधर नहीं सका, इसलिए मर रहा हूं'

Fri, 03 Oct 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 03 Oct 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
young man committed suicide in rishikesh.

मैं सुधर नहीं सका, इसलिए मर रहा हूं। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, घरवालों को परेशान नहीं करना। सुसाइड नोट में यह शब्द लिखकर एक युवक ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन


युवक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मजदूरी करता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिजली के तार से पंखे पर झूला
शुक्रवार तड़के ऋषिकेश के हनमुंतपुरम गंगानगर के गली नंबर नौ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के एक कमरे में श्रमिक का शव पंखे के सहारे बिजली के तार से झूलता मिला। युवक को पंखे से लटका देख साथी श्रमिकों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। छानबीन करने पर पुलिस को श्रमिक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला।

यूपी का रहने वाला है युवक
पुलिस ने शव की शिनाख्त छोटे लाल उर्फ छोटू (20) पुत्र ताराचंद निवासी अमरोहा (यूपी) के रूप में की है। उपनिरीक्षक अनूप नयाल ने बताया कि छोटे लाल अपने भाई के साथ अपार्टमेंट में दिहाड़ी मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दिन युवक का भाई गांव गया हुआ था। उसके दो अन्य भाई शांतिनगर में रहते हैं, जो सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दून भेज दिया है। छोटे लाल के आत्मघाती कदम से साथी श्रमिक और भाई सकते में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed