फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man committed suicide.

महिला साथी से कहासुनी पर दी जान, दो दिन पहले हुए थे अलग

Mon, 11 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून) Updated Mon, 11 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
young man committed suicide.

सहसपुर थाना क्षेत्र के सेलाकुई में एक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। वह नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि युवक ने यह कदम पूर्व में साथ रहने वाली एक महिला से कहासुनी के बाद उठाया। युवक मूल रूप से अख्तारपुर, जिला शाहजहांपुर का रहने वाला था।

विज्ञापन


सेलाकुई स्थित शिव बहादुर थापा मार्ग पर किराए में अपनी बहन के साथ रह रहा था। पुलिस ने बताया कि विक्रम उर्फ गुड्डू (26) पुत्र राजेंद्र कुछ दिन पूर्व तक वह एक महिला के साथ रहता था।
विज्ञापन


रविवार रात गया था महिला के घर
दो दिन पहले ही वह अलग किराए के कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि रविवार रात वह महिला के घर गया। जहां किसी बात पर उसका महिला से झगड़ा हो गया। विक्रम शराब पीए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में पहुंचा और अंदर से कुंडी लगा दी। जब काफी देर तक कमरे में कोई हरकत नहीं हुई तो उसकी बहन आरती से रोशनदान से झांककर देखा तो भाई पंखे से झूल रहा है। यह देख आरती चिल्लाने लगी। उसके रोने बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसी उधर की ओर दौड़ पड़े।


पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक पूर्व तक किसी महिला के साथ रहता था। बीती रात को उसका महिला से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने गुस्से में सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed