{"_id":"dbfae25eb6f7eaed6650367078d120ab","slug":"young-girl-being-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी की इज्जत कर दी नीलाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी की इज्जत कर दी नीलाम
अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
Updated Fri, 27 Dec 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बेचने और यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी ने अपने की गांव की तीन महिलाओं सहित चार लोगों पर उसे बेचने और जोशीमठ के दो युवकों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामला दर्ज
किशोरी का कहना है कि गांव के ही एक पुरुष व तीन महिलाओं ने शादी का झांसा देकर 20 नवंबर को उसे जोशीमठ के दो युवकों को बेच दिया था। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पढ़ें,नए साल पर बस फोन घुमाइए, शराब हाजिर!
विज्ञापन
शुक्रवार को थाना पोखरी में एक नाबालिग युवती ने गांव के ही एक पुरुष व तीन महिलाओं पर उसे जोशीमठ निवासी बिंदेश और अखिलेश को बेचने का मामला दर्ज करवाया है।
जंगल में छोड़ दिया
उसने कहा कि वे दोनों उसे अपने साथ जोशीमठ ले गए और वहां तीन दिनों तक लगातार उसका यौन शोषण किया। 24 नवंबर को बेहोशी की हालत में दोनों ने उसे पोखरी के समीप देवस्थान के जंगल में छोड़ दिया।
पढ़ें,रोहित की मदद को आगे आई कक्षा आठ की छात्राएं
पीड़िता ने कहा कि होश में आने के बाद वह घर पहुंची। शुरू में वह डरी हुई थी लेकिन अब उसने हिम्मत जुटा कर मामला दर्ज करवाया है।