फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yoga trainer arrested for tampering foreigner tourist in Rishikesh

ऋषिकेश: योग सिखाने के बहाने जापानी युवती से छेड़छाड़, आरोपी ट्रेनर अरेस्ट

Tue, 27 Feb 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 27 Feb 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
yoga trainer arrested for tampering foreigner tourist in Rishikesh
arrested

लक्ष्मणझूला में योग सीखने पहुंची एक जापानी युवती ने योग सेंटर के ट्रेनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योगा ट्रेनर को मंगलवार को पौड़ी न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जापान से योग सीखने ऋषिकेश पहुंची 26 वर्षीय एक युवती लक्ष्मणझूला स्थित एक योगा सेंटर में योग सीख रही थी। युवती का आरोप है कि बीती 14 फरवरी को योग ट्रेनर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


यह शिकायत लेकर रविवार देर रात युवती लक्ष्मणझूला थाने पहुंची, जहां उसने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिवा योगा सेंटर के योग शिक्षक सुधीरानंद निवासी लक्ष्मणझूला मूल निवासी उड़ीसा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा के अनुसार सोमवार की देर शाम आरोपी योगा ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थनगरी की छवि पर पड़ रहा असर
तीर्थनगरी विश्व में योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी के नाम से विख्यात है। इसके चलते वर्षभर में करीबन तीन से चार लाख विदेशी ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, तपोवन और स्वर्गाश्रम आदि इलाकों में पहुंचते हैं। पिछले कुछ वर्षों में विदेशी नागरिकों के साथ हुई अपराधिक घटनाओं ने तीर्थनगरी की छवि खराब हो रही है। दरअसल योग सीखने के लिए आने वाले विदेशी स्थानीय लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं और इसी का फायदा उठाकर लोग विदेशियों के साथ छेड़छाड़ व अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। बहरहाल पुलिस ने कई मामलों में कार्रवाई भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed