फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   womens are also involved in drug smuggling

अब महिलाएं भी करने लगी ये गलत काम, चार माह में चार पकड़ी

Tue, 06 Mar 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सेलाकुई
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सेलाकुई Updated Tue, 06 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
  womens are also involved in drug smuggling
हापुर - फोटो : self
महिलाएं भी अब इस गलत काम में शामिल होने लगी हैं। पिछले चार महीने के दौरान ऐसी चार महिलाओं को पुलिस पकड़ चुकी है। रविवार की शाम को सहसपुर पुलिस ने 1.65 किलो चरस के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बरामद चरस की लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रविवार की रात को पुलिस हिंदूवाला पुल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। शक होने पर पुलिस ने एक महिला को रोक लिया। पुलिस को देख महिला सकपका गई। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। पुलिस उसे थाने ले गई।
विज्ञापन



 

आरोपी महिला सहारनपुर के मिर्जापुर से चरस लाती थी

  womens are also involved in drug smuggling
charas
महिला की पहचान सहराज पत्नी नसीम निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई।  आरोपी महिला ने बताया कि वह सहारनपुर के मिर्जापुर से चरस लाती है, जिसे क्षेत्र में छात्रों और मजदूरों को बेचती है।

थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अन्य तस्करों से संबंध की बात कबूली है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।  चार माह में चार महिलाएं गिरफ्तार चार माह में सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन महिलाओं के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं का नेटवर्क अधिक मजबूत है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे और मजदूर आसानी से इन महिलाओं की बातों में फंस जाते हैं और नशे के आदी हो जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed