{"_id":"579a38fd4f1c1bc06121ee85","slug":"women-cheated-by-two-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपदा का भय दिखा दो बाबाओं ने किया महिला से छल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विपदा का भय दिखा दो बाबाओं ने किया महिला से छल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
खुद को पहुंचा साधु बता उड़ा दी अंगूठी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में भविष्य में विपदा का भय दिखाकर महिला से सोने की अंगूठी ठग ली गई। बाद में पुलिस ने अंगूठी के साथ दो बाबाओं को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अन्य साथियों के भी ठगी के लिए दून आने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
राजपुर थाना क्षेत्र के विरगिरवाली निवासी कमला देवी के घर पर दोपहर के समय दो बाबा आए। धार्मिक प्रवृत्ति की कमला आसानी से बाबाओं के बातों में आ गई। बाबा ने बताया कि भविष्य में उसके परिवार पर बड़ी विपदा आने वाली है। इसलिए अभी से उसका उपाय कर लिया जाए।
विज्ञापन
अंगूठी की जगह रख दिया कंकड़
महिला को डराकर इन लोगों ने उपाय के नाम पर पहनी अंगूठी उतरवाकर एक कागज में लपेट दी। इस दौरान बड़ी सफाई से एक बाबा ने अंगूठी साफ चुराकर कागज में कंकड़ रख दिया। फिर महिला को कागज को मंदिर में रखने के लिए कहा। इसके बाद बाबा वहां से फुर्र हो गए। कुछ देर बाद महिला ने कागज खोला तो अंगूठी गायब थी।
विज्ञापन
शोर मचा तो लोगों का जमावड़ा हो गया। पुलिस ने उनकी मदद से आरोपी बाबा हंसराज और रामेश्वर निवासी झुग्गी भगत सिंह कॉलोनी हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि उनके कई अन्य साथी भी शहर में सक्रिय है, जिनकी तलाश जारी है।