{"_id":"58ced4fd4f1c1bf4431a1d02","slug":"women-arrested-by-doon-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की किट्टी ठगी में महिला गिरफ्तार, पति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की किट्टी ठगी में महिला गिरफ्तार, पति फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किट्टी के जरिये करोड़ों की धोखाधड़ी की आरोपी महिला को पुलिस ने रविवार को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका पति अब भी फरार है। सूचना पाकर पीड़ित कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया। दंपति पर कई ज्वैलर्स से भी लाखों ठगने का आरोप है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि धामावाला निवासी ज्वैलर अनिल वर्मा की शिकायत पर शहर कोतवाली में बीते 11 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने रविकांत वर्मा और उसकी पत्नी पायल वर्मा उर्फ करुणा के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों के गहने हड़पने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
तफ्तीश के दौरान पता चला कि आरोपी रविकांत और उसकी पत्नी पायल ने पार्श्वनाथ ज्वैलर्स पलटन बाजार से भी धोखाधड़ी कर 15 लाख के जेवर लिए हैं। आरोप है कि दंपति ने पटेलनगर में मनसा ज्वैलर्स नाम से दुकान खोली है। इसी के जरिये किट्टी की कमेटियां डालकर 91 लोगों को अपना शिकार बनाया और कई करोड़ रुपये हड़पकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी दंपति 17 मार्च को दुकान का सामान खाली कर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को पायल के अपने मायके सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पति रविकांत वर्मा का पता नहीं चला। पुलिस टीम में लक्खीबाग चौकी प्रभारी मनोहर सिंह रावत, कमलेश, गंभीर सिंह रावत शामिल थे।
तीन साल में करोड़ों हड़पे
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर निवासी आरोपी रविकांत और उसकी पत्नी पायल उर्फ करुणा करीब तीन साल से देहरादून में थे। उन्होंने पटेलनगर में ज्वैलर्स की दुकान खोली और शहर के ज्वैलरों से संबंध बनाकर उधारी सामान लेना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने ज्वैलरों को विश्वास में ले लिया। इसी का फायदा उठाकर लाखों रुपये के गहने हड़पे। वहीं, पत्नी ने भी लोगों को भरोसे में लेकर एक हजार रुपये प्रति कमेटी के हिसाब से कमेटी बनानी शुरू की। जब इसकी संख्या 91 पहुंची और उनके पास करोड़ों आ गए तो मौके पर फायदा उठाकर दंपति फरार हो गए।