फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman raped by builder.

शादी का झांसा देकर करीब आया बिल्डर, लूट ली अस्मत

Mon, 28 Dec 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Dec 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
woman raped by builder.

दून निवासी एक महिला ने शादी का झांसा देकर नोएडा निवासी एक बिल्डर पर कई बार दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बिल्डर ने अपनी बातों में फंसाकर उससे रुपये ऐंठने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


इसके बाद धीरे-धीरे उसने महिला से बातचीत बंद कर दी और शादी से भी मुकर गया। महिला ने बसंत विहार थाने में बिल्डर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी बिल्डर को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बसंत विहार पुलिस के अनुसार दून निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी कुछ समय पूर्व एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर सेक्टर-44, नोएडा निवासी बिल्डर अमित कुमार दीक्षित उर्फ हनी दीक्षित पुत्र चमन सिंह से बातचीत शुरू हुई। हनी ने उससे नजदीकियां बढ़ाई और शादी करने का झांसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने की मिलने की कोशिश तो लगा धमकाने

woman raped by builder.

इसके बाद उसने कई बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह लगातार शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने महिला से पैसे ऐंठने की भी कोशिश की। महिला के इनकार करने पर उसने धीरे-धीरे उससे बातचीत करनी बंद कर दी। इसके बाद वह शादी के वायदे से भी मुकर गया।

महिला ने कई बार उससे मिलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। फोन करने पर वह महिला को धमकाने लगता। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ बसंत विहार थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला का दो बार तलाक हो चुका है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ बसंत विहार अबुल कलाम ने बताया कि रात को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed