फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman poses like man and married many girls

इस महिला को है लड़कियों से प्यार करने का शौक, वजह जानकर रह जाएंगे शॉक्ड

Sat, 17 Feb 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 17 Feb 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
woman poses like man and married many girls
krishna sen in red circle - फोटो : HT

हल्द्वानी की यह महिला लड़कियों को प्यार में फंसाकर ऐसे अपराध को अंजाम देती थी, जिसे जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। आरोपी महिला को बुधवार को अरेस्ट कर लिया गया है।

विज्ञापन


14 फरवरी बुधवार को जब लड़की से लड़का बनी कृष्णा को गिरफ्तार किया तो ऐसे-ऐसे खुलासे हुई कि पुलिस सकते में आ गई। आरोपी कृष्णा एक और शादी करने का जाल बुन रही थी। कृष्णा ने हरिद्वार स्थित एक कालोनी में एक शादीशुदा महिला को प्रेम में फंसा लिया था। शादी के नाम पर उसके जेवर गिरवी रखकर 65 हजार रुपये भी ऐंठे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हाइडिल कालोनी धामपुर बिजनौर निवासी कृष्णा सेन ने युवक का रूप धरकर हल्द्वानी में चांदमारी निवासी एक युवती से शादी कर ली थी। बाद में फैक्ट्री लगाने का झांसा देकर 8.50 लाख रुपये ठग लिए और फरार हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नवविवाहिता को भी झांसे में ले लिया

woman poses like man and married many girls
krishna sen in police custody - फोटो : amar ujala
युवती ने पति (कृष्णा) के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने खोज शुरू कर कृष्णा को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि कृष्णा सेन युवती है और यहां से भागकर दूसरी पत्नी के साथ हरिद्वार चली गई थी।

जहां उसने ज्वालापुर के सीतापुर गणेश विहार कालोनी में 5,000 रुपये माह पर एक मकान किराए पर लिया। कृष्णा इतनी शातिर है कि उसने कालोनी में रहने वाली एक नवविवाहिता को झांसे में ले लिया। बाद में वहां भी फैक्ट्री के नाम पर उसके जेवर गिरवी रखवाकर 65000 रुपये लिए थे।

पुलिस के मुताबिक कृष्णा के ठाठ किसी रईस से कम नहीं हैं। उसके घर में दो एसी, दो फ्रिज, दो महंगे सोफा सेट, डाइनिंग, ड्रेसिंग टेबल, कंप्यूटर, फोल्डेबल सोफा, मॉड्यूलर किचन आदि था। उसने तीन-तीन कुत्ते भी पाले हुए थे। 
 

बीमारी का बहाना

woman poses like man and married many girls
मोबाइल में सिर्फ लड़कियों के नंबर
कृष्णा की पहली पत्नी ने एक बार कृष्णा की पूरी जांच भी की थी। पत्नी को कृष्णा के शरीर के ऊपरी हिस्से की बनावट पर शक था। कृष्णा ने पत्नी को बताया कि एक बीमारी है। इसका उपचार चल रहा है। जल्द ही ठीक हो जाएगा। 

देहरादून की एक छात्रा भी है गर्ल फ्रेंड
कृष्णा सेन ने देहरादून में पढ़ने वाली एक छात्रा को भी प्रेम संबंध में फंसा लिया था। वह छात्रा से अश्लील चेटिंग भी किया करती थी। जल्द ही इस छात्रा से भी शादी करने की योजना थी। इससे पहले पुलिस ने उस पर शिकंजा कस दिया।

कृष्णा सेन के मोबाइल में परिजनों के नंबर छोड़कर अलग-अलग जिलों की लड़कियों के फोन नंबर हैं। एक भी नंबर किसी पुरुष परिचित का नहीं है। इसको लेकर भी पुलिस दंग है। माना जा रहा है कि वह इन लड़कियों को भी निशाना बनाने की कोशिश में थी।
 

रुपये दोगुना करने के नाम पर लगाया था चूना

woman poses like man and married many girls
झांसा देकर 70 हजार, 35 हजार, 25 हजार रुपये उधार लिए - फोटो : amar ujala
कृष्णा ने मुखानी स्थित एक फर्नीचर शोरूम से 1.10 लाख रुपये का फर्नीचर लिया था। फिर फर्नीचर शोरूम मालिक से दोस्ती गांठ ली। बाद में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 70 हजार, 35 हजार, 25 हजार रुपये उधार लिए। उसने एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया था। 

देह व्यापार संचालित करने पर भी है शक
पुलिस सूत्रों की मानें तो कृष्णा सेन के हरिद्वार स्थित घर में महंगा इत्र, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, महिलाओं की महंगी ड्रेस और शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। पुलिस के मुताबिक यह सामान अवैध देह व्यापार संचालन की ओर इशारा करता है। पुलिस इसे भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 
 
कृष्णा की दूसरी पत्नी का मिला बैंक खाता
पुलिस को कृष्णा सेन और दूसरी पत्नी (हरिद्वार निवासी) का संयुक्त बैंक खाता मिला है। यह खाता कृष्णा की चांदमारी निवासी युवती से शादी से पहले का है। यह भी सामने आया है कि कृष्णा इस खाते का एटीएम कार्ड अपने पास रखती थी और बैंक से लेनदेन करती थी। उसने पहली पत्नी से हुई शादी में मिले जेवर को मुथुट फाइनेंस में गिरवी रखकर रुपये लिए और फाइनेंस पर बाइक भी ली थी। 
 

मेडिकल जांच में भी साबित हुई लड़की

woman poses like man and married many girls

पुष्टि के लिए कृष्णा का महिला चिकित्सालय में शारीरिक परीक्षण हुआ। डॉ. अल्पना मिश्रा ने रिपोर्ट दे दी है। इस रिपोर्ट में कृष्णा में सभी अंग विकसित पाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह एक सामान्य लड़की है। 

तैयार हो रहा है एक और कृष्णा
पुलिस का कहना है कि कृष्णा सेन के ठाठ देखकर हरिद्वार की पत्नी के मायके की युवतियां भी इसी राह पर चल पड़ी थी। एक रिश्तेदार युवती ने भी कृष्णा की देखादेखी लड़कों की तरह कपड़े पहनना, बाल कटाना, बोलचाल, सिगरेट-शराब पीना और नाम भी बदलकर लड़कों का रख लिया है। एक बार वह हरिद्वार में पुलिस से भी लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गई थी। 

नहीं पहुंचे परिजन
कृष्णा सेन की गिरफ्तारी के दूसरे दिन भी धामपुर से उसके परिजन नहीं पहुंचे हैं। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है ताकि मामले की परत दर परत खुल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed