महिला की हत्या, गले पर मिले तार के निशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून के किशननगर एक्सटेंशन में एक घरेलू काम करने वाली महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को दुबई की एक तेल कंपनी में कार्यरत अधिकारी के घर पर अंजाम दिया गया।
पढ़ें, बकरे की मौत का बदला लेने के लिए कुत्तों का गला घोंटा
घटना के वक्त अधिकारी की शिक्षिका पत्नी और बेटी स्कूल गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दुबई में अधिकारी है घर मालिक
कैंट कोतवाली क्षेत्र के किशननगर एक्सटेंशन निवासी संजय शर्मा इन दिनों दुबई के आबूधाबी में एक ऑयल कंपनी में अधिकारी हैं। शर्मा की पत्नी पारुल शर्मा और बेटी यहां रहती है। पारुल एनमेरी स्कूल में टीचर हैं और यहीं पर बेटी कक्षा 11 की छात्रा है।
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
उन्होंने घरेलू काम के लिए अंबावाली निवासी 42 वर्षीय गीता को रखा गया था। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक गीता यहां रहती थी।
मंगलवार को रोज की तरह मां-बेटी स्कूल चली गई थी, जबकि गीता घर की साफ-सफाई करते हुए देखी गई। दोपहर ढाई बजे के करीब पारुल की बेटी लौटी तो गीता बेडरूम में बिस्तर से नीचे औंधे मुंह पड़ी मिली।
आवाज लगाने के बाद जवाब नहीं मिला तो छात्रा ने पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी और किराएदारों को बुला लिया। गीता के पति शिव प्रसाद को सूचना देकर 108 के जरिए गीता को दून अस्पताल भेज दिया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कत्ल करना ही था इरादा
सूचना पर एसएसपी अजय रौतेला और एसपी सिटी नवनीत भुल्लर मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि गले पर निशान होने के कारण जाहिर है कि उसकी हत्या की गई है।
पढ़ें,...तो बंद हो जाएंगे ये सौ साल पुराने 'ATM'
कातिल जो कोई भी हो, उसका इरादा सिर्फ गीता का कत्ल करना था, क्योंकि आवास में रखे हुए सामान में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। एसएसपी ने बताया कि आवास से कोई कीमती वस्तु चोरी नहीं हुई और न ही किसी सामान को छेड़ा गया है।
हत्यारे से बचने को किया संघर्ष
मृतका ने हत्यारे से चंगुल से बचने के लिए गीता ने संघर्ष भी किया। सिर पर लगी चोट और हाथ की टूटी चूड़ियों से इस तरह की आशंका जताई जा रही है। गले पर निशान तार के हैं, अथवा रस्सी के, यह पीएम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा।
तीन बेटियों को छोड़ गई मृतका
प्रेमनगर की अंबावाला की गीता महिला शिक्षक के यहां 2010 से काम कर रही थी। महिला का पति भी रंगाई-पुताई का काम करता है। मृतका अपने पीछे तीन बेटियों को बिलखता छोड़ गई है।
किस बात की मिली सजा
जीवनसाथी गीता की हत्या से पति शिव प्रसाद सकते में हैं। उसका कहना है कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि गीता को किस जुर्म की सजा दी गई है, क्योंकि उनका तो किसी से कोई विवाद नहीं है।
एक बजे तक देखी गई मृतका
शिक्षिका के आवास पर एक बजे के करीब गीता को सफाई करते हुए देखा गया था। पड़ोस में काम करने वाली दूसरी नौकरानी ने इस बात की पुष्टि की है। यानि उसके साथ जो कुछ भी हुआ वो एक और दो बजे के बीच होने की संभावना जताई जा रही है।