फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman committed suicide.

शादी के 16वें दिन फंदे से लटककर दुल्हन ने दे दी जान

Sun, 24 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
woman committed suicide.

चमोली जिले के लांखी गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता ने गौशाला की छत पर बंधी रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

विज्ञापन


बता दें कि लांखी गांव के तेलांण-घिंघराण तोक निवासी गोपी राम की पुत्री सरोजनी का विवाह विगत सात मई को लामसौंडा गांव निवासी हंसराम के पुत्र प्रदीप से हुआ था।
विज्ञापन


शादी के बाद 13 मई को वह अपने पति के साथ मायके रहने आई। इस बीच 17 मई को सरोजनी के पिता का निधन हो गया जिसके चलते वह मायके में ही रुक गई। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे सरोजनी की मां ने उसे गौशाला में मवेशियों को घास देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौशाला की छत से लटकी मिली बॉडी

woman committed suicide.

मां के कहने के बाद सरोजनी गौशाला चली गई। काफी देर तक सरोजनी के न लौटने पर मां ने सरोजनी के चचेरे भाई को गौशाला भेजा। उसने बताया कि सरोजनी गौशाला की छत पर बंधी रस्सी से लटकी हुई है।

परिजनों ने पूरे घटना की सूचना सरोजनी के ससुराल वालों को दी। ससुराल पक्ष के लोगों के पुलिस चौकी और तहसील प्रशासन को सूचित करने के बाद तहसीलदार मंजू राजपूत और चौकी प्रभारी पीएस नेगी ने मौका मुआयना किया।

इधर, पुलिस चौकी घाट के प्रभारी पीएस नेगी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। दोनों पक्षों से मामले में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed