{"_id":"fd5c38f98b2b353906a1844a174cdf0c","slug":"woman-committed-suicide-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति था बाहर, फंदे से लटक गई तीन बच्चों की मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति था बाहर, फंदे से लटक गई तीन बच्चों की मां
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में एक महिला ने शनिवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। अनहोनी के समय पति और तीन बच्चे बाहर थे।
विज्ञापन
बताया गया है कि महिला काफी समय से डिप्रेशन में थी। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है।
बेटे ने स्कूल से आने पर देखी लाश
बसंत विहार के शास्त्रीनगर खाला निवासी कमलेश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी ने शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब घर में ही कुंडे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बेटा स्कूल से आया तो मां को फंदे पर लटका पाया।
विज्ञापन
पढ़ें, टीचर करता रहा छात्रा से रेप, गर्भवती हुई तब चला पता
विज्ञापन
शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार दिया। घटना के समय महिला का पति कमलेश मजदूरी करने बाहर गया था, जबकि तीनों बच्चे कॉलेज गए हुए थे।
पढ़ें, सीएम की साली के घर चोरी, घर में ही चोरों ने पी बीयर
मां के इस कदम से बेटों का रोते-रोते बुरा हाल था। पति कमलेश का कहना था कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी कराया गया। पुलिस का कहना है कि तनाव की वजह क्या थी, इस पर परिजन रोशनी नहीं डाल पाए।