{"_id":"4d81ec718c4edefee6db5a9a848c953f","slug":"woman-committed-suicide-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाई थी तो कैसे निकला कान और मुंह से खून?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाई थी तो कैसे निकला कान और मुंह से खून?
अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 18 Apr 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी क्षेत्र में भरपुर गांव की एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, शंकराचार्य की पवित्र समाधि पर चढ़ेगी पीओके की मिट्टी
मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि मृतका के कान और मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने। हालांकि मायके पक्ष की ओर से अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लगाई फांसी
बृहस्पतिवार को भरपुर गांव निवासी कुलदीप कुमार की पत्नी मीना देवी (24) घर में अकेली थी। परिजन जब बाहर से लौटे तो कमरे में मीना की लाश कमरे में फंदे पर लटकी देख दंग रह गए। सूचना मिलने पर पटवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
देखें,चौबीस साल बाद गले मिले उत्तराखंड के दो दिग्गज
भेलुंता से मृतका का भाई गुड्डू लाल, मनोज, मामा अर्जुन, रोशन भी वहां पहुंचे। मृतका के पति गुजरात में एक होटल में काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वह भी घर पहुंच गए।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतका के भाई गुड्डू और मनोज का कहना है कि यदि दीदी ने फांसी लगाई है, तो उसके मुंह और कान से खून कैसे बह रहा था। उन्होंने बहन की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
राजस्व उप निरीक्षक गंभीर सिंह रावत का कहना है कि दो-तीन दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। मायका पक्ष उत्पीड़न की बात भी नहीं बता रहे हैं और किसी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई है।