फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   who killed Salim

सलीम को किसने मारा...?

Wed, 17 Jul 2013 07:06 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
who killed Salim

राजधानी में कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े साइकिल मिस्त्री का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पित्थूवाला के जंगल में गोलियां की आवाज और तड़पते मिस्त्री की चीख-पुकार सुनकर लकड़ी बीनने गईं महिलाएं उसके पास पहुंची।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपहरण और हत्या की वारदात के बाद पुलिस मामले को आपसी रंजिश बताकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार बुधवार की सुबह गांधी ग्राम निवासी सलीम अंसारी (40) पुत्र कादर अंसारी अपनी गांधीग्राम स्थित साइकिल की दुकान पर जा रहा था। तभी बीच रास्ते से बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद पित्थूवाला के जंगल में ले जाकर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार और गोलियों की आवाज सुनकर लकड़ी बीनने गई महिलाएं मौके पर पहुंची, जहां सलीम खून से लथपथ होकर तड़प रहा था। महिलाओं ने पटेलनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इससे पहले की पुलिस मौके पर पहुंचती, जख्मी सलीम ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार सलीम को पास से दो गोलियां मारी गईं हैं। वारदात के संबंध में सीओ स्वतंत्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जल्द ही हत्या करने वालों को दबोच लिया जाएगा। दूसरी ओर दिनदहाड़े अपहरण और हत्या के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सलीम के दुकान पर नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर उन्हें लगा कि शायद वह किसी से मिलने गया होगा, लेकिन बाद में हकीकत की जानकारी हुई। उन्होंने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed