फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarkashi rape accused in police custody confessed crime

उत्तरकाशी: पकड़ा गया बच्ची से दुष्कर्म कर उसे दर्दनाक मौत देने वाला हैवान, पूछताछ में क़बूला जुर्म

Tue, 21 Aug 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
uttarkashi rape accused in police custody confessed crime
डीआईजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन पहले उत्तरकाशी के डुंडा ब्लाक में दुष्कर्म के बाद 12 साल की बच्ची की दर्दनाक हत्या के मामले में डीआईजी अजय रौतेला ने मंगलवार को खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने घटना स्थल से अपराध के साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। मंगलवार को दोपहर उत्तरकाशी में डीआईजी अजय रौतेला ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया।

विज्ञापन

बताया कि बच्ची के घर में मुकेश का आना जाना था। कुछ दिन पहले उसने मृतका की बड़ी बहन को 17 अगस्त को घर से उठाने की चेतावनी दी थी। जिसके डर से मृतका की बड़ी बहन अपने मामा के घर चल गई थी। 17 अगस्त की शाम को मुकेश ने शराब पी, खाना खाया और बच्ची के घर पहुंचा। सभी लोग सो रहे थे। बच्ची की बड़ी बहन घर पर नहीं दिखी। छत में चढ़कर आरोपी ने बिजली काटी और सो रही बच्ची को कंधे पर उठाकर चुपके से ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपित के कमरे से खून से सने कपड़े, जूते भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के ब्लड के नमूने मृतका के शव से प्राप्त सी-मेन सैंपल से डीएनए मिलाने के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन

डीआइजी अजय रौतेला ने कहा कि मुकेश लाल के खिलाफ राजस्व पुलिस डुंडा के पास अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपित को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक रविंद्र यादव, महिला उप निरीक्षक मनीषा नेगी व सुनीता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दी थी बड़ी बहन को धमकी

uttarkashi rape accused in police custody confessed crime
फाइल फोटो

डुंडा ब्लॉक के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका की शुक्रवार की देर रात दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में शक के आधार पर बिहार मूल के पांच मजदूरों के अलावा कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन सोमवार को पत्रकारों के सामने मृतका की 17 वर्षीय बड़ी बहन ने सनसनीखेज खुलासा कर मामले का रुख ही बदल दिया।

किशोरी ने बताया कि खच्चर चलाने और मजदूरी करने वाला एक युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन युवक ने उसे फोन करके रात को उठा ले जाने और साथ नहीं चलने पर उसकी गर्दन उड़ा देने की धमकी दी थी।

उसने आगे बताया कि धमकी भरे फोन के बाद वह अपने ननिहाल चली गई, लेकिन अगले ही दिन पता चला कि उसकी छोटी बहन की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है। किशोरी का आरोप था कि उसे परेशान करने वाले युवक ने ही उसकी छोटी बहन की हत्या की है। बड़ी बहन के बयान और जांच दल के इनपुट के आधार पर पुलिस ने युवक को पड़ोस के गांव से हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed