फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   update in jp joshi molestation case

जेपी जोशी प्रकरणः 'चैनल' के लिए की ब्लैक मेलिंग

Sun, 15 Dec 2013 10:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Dec 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
update in jp joshi molestation case

जेपी जोशी यौन शोषण के मामले में देहरादून पुलिस ने रितु कंडियाल समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


तीनों को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। लेकिन तीनों से पूछताछ के दौरान कई तथ्य सामने आ गए हैं। बकौल पुलिस, रितु ने यह बात स्वीकार कर ली है कि अपर सचिव जेपी जोशी को अश्लील सीडी के बदले तीन करोड़ रुपए देने का संदेश उसी ने ही पहुंचाया था।

शाईनी मैक से पूछताछ जारी

पुलिस टीम ने शनिवार को निलम्बित अपर सचिव जेपी जोशी से जुड़े यौन शोषण प्रकरण में रितु कंडियाल, अमित गर्ग व शाईनी मैक को गिरफ्तार कर लिया है। रितु व अमित से पूछताछ हो चुकी है और शाईनी मैक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रितु ने पुलिस के सामने इस बात का इकबाल किया कि सीडी बनाने वालों की तीन करोड़ रुपए की मांग का संदेश जेपी जोशी को उसी ने दिया था। लेकिन रितु ने इस बात को खारिज किया कि पीड़ित महिला को वह लोगों से मिलवाती थीं।

रितु ने बताया कि उक्त महिला ही अफसरों से मिलवाने के लिए उसके ऊपर दबाव डालती रहती थीं लेकिन फिर भी मैंने एक दो को छोड़कर किसी से मुलाकात नहीं कराई।

पढ़ें, मोदी की रैली से व्यापारियों को लगेगा ढाई करोड़ का झटका


दूसरे अभियुक्त सहारनपुर निवासी अमित गर्ग ने इस बात को स्वीकारा कि वह शिकायतकर्ता महिला और नीरज चौहान के साथ जेपी जोशी की सीडी बनाने के लिए वह भी नैनीताल गया था।

पीड़ित महिला थी नीरज की बॉस
उसने बताया कि जिस गाड़ी में गए थे उसे वह खुद ही ड्राइव कर रहा था। नीरज चौहान दून में अपने चैनल का बड़ा सैट-अप स्थापित करना चाहता था इसलिए ब्लैक मेलिंग का सिलसिला शुरू हुआ। और इस समय पीड़ित महिला उसकी बॉस थीं।

पढ़ें, जेपी जोशी के स्टिंग की कहानी में झोल है

मुकदमा दर्ज होने से पहले भी पीड़ित महिला के साथ शाईनी मैक की बात होती रहती थी। उधर, तीसरे अभियुक्त शाईनी मैक से अभी पूछताछ का दौर जारी है। मैक का स्टींग में नाम सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed