{"_id":"2aed0a7243d29c6e77257e52bd11c2d4","slug":"tourist-committed-suicide-in-rishikesh-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: होटल में पर्यटक ने दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऋषिकेश: होटल में पर्यटक ने दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 25 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी ऋषिकेश के तपोवन स्थित होटल में रुके हरियाणा के पर्यटक ने पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइट नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कर्ज के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
पांच दिनों से था होटल में
पुलिस के मुताबिक रामभूल (32) पुत्र दान सिंह निवासी हरियाणा 20 मई से तपोवन स्थित एक होटल में कमरा लेकर रह रहा था।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह होटल कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पर्यटक पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
परिजनों को दी सूचना
मुनिकीरेती थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां एक सुसाइट नोट बरामद हुआ। जिसमें मृतक ने कर्ज के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
बताया कि परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्रनगर भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामभूल हरियाणा में फाइनेंस का काम करता था। अभी परिजनों के आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।