फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   torture on cow in uttarakhand

गायों पर अत्याचार का ये रूप दहला देगा, देखें वीडियो

Mon, 08 Sep 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Sep 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
torture on cow in uttarakhand

उत्तराखंड के देहरादून में बैरियर तोड़कर भाग रही कार को जब पकड़ा तो उसमें गायों को भरा देखकर पुलिस दंग रह गई। टवेरा कार में एक नहीं तीन-तीन गायों को रस्सियों से बांधकर बुरी तरह ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने सभी गायों को मुक्त कराया।

विज्ञापन


रविवार सुबह आशारोड़ी चेकपोस्ट पर क्लेमेंटाउन पुलिस ने कांबिंग लगा रखी थी। तभी शहर की तरफ से दिल्ली के नंबर की टवेरा कार तेजी से आती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


पुलिस को सामने देखकर चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी और बैरियर को तोड़ते हुए आगे भागा। पुलिस ने तुरंत कार का पीछा किया। पुलिस को पीछे देखकर पांच सौ मीटर आगे जाने पर चालक ने कार रोक दी और सभी उतर कर जंगल की तरफ भाग गए। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें तीन गायों को बुरी तरह से बांधकर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा रोड़ी चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जंगलों में कांबिग कर रही है। उन्होंने कहा चौकी पुलिस को पहले ही मुखबिरों से सूचना मिल गई थी, जिस कारण चेकिंग शुरू कर दी गई।

यहां देखें वीड‌ियों

torture on cow in uttarakhand
हमारे पास उस कार में गायों के पाए जाने का वो दर्दनाक वीड‌ियो है। इस वीड‌ियो में आप देख सकते हैं क‌ि कैसे बेरहमी से तीन-तीन गायों को एक टवेरा कार में भर ‌द‌िया गया है। नीचे देखें वीड‌ियो।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed