{"_id":"46a3938b7bdc10512e08e6f599a762e5","slug":"thief-stolen-pots-from-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में पहुंचा और चुराने लगा बर्तन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में पहुंचा और चुराने लगा बर्तन
अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 20 Jan 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में बैंकेट हॉल से टेंट हाऊस के बर्तन चोरी कर ले जा रहे एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। बैंकेट हॉल के कर्मचारियों ने आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
केएलडीएवी कालेज के पास स्थित एक बैंकट हॉल में सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति का सोमवार सुबह शादी समारोह चल रहा था। इस शादी समारोह में कचहरी रोड स्थित सुमित्रा टेंट हाऊस का सामान आया था।
विज्ञापन
रिक्शा लेकर गया
सुबह के समय एक युवक रिक्शा लेकर वहां पर पहुंचा। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आरोपी ने बैंकट हॉल से 3 भिगौने, 7 बर्तन और 4 परात रिक्शा में लाद लिए।
आरोपी रिक्शा में माल लेकर आराम से निकल पड़ा। इसी बीच टेंट हाऊस स्वामी विशाल और सुरेशानन्द की उस पर नजर गई तो वह भौचक्के रह गए।
जब रोका तो भागने लगा
टेंट हाउस के मालिकों ने पीछा कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी वहां से भागने लगा। लोगों ने आरोपी को घेरकर दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुरेशानन्द की तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।