फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief stolen household

लुट गया पूरा घर और सोते रहे मस्तराम

Fri, 17 Jan 2014 07:23 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 17 Jan 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
thief stolen household

प्रीतविहार कालोनी में चोरों ने शिक्षक के मकान से लाखों के जेवरात और 30 हजार से ज्यादा की नकदी साफ कर दी। चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए थे।

विज्ञापन


घटना के समय परिजन मकान के अंदर सोए थे, लेकिन किसी को भनक नहीं लग पाई। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

जेवरात और नकदी दोनों की साफ
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी चंद्रप्रकाश सहारनपुर में शिक्षक है। वह रोज अप-डाउन करता है। बुधवार रात घर में सभी लोग सोए थे तभी चोर अंदर आए।

पढ़ें, मौसम की बेरुखी से मुंह फेर रहे पर्यटक
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, देर रात किसी समय मकान के अंदर घुसे चोरों ने बक्से के अंदर रखी तीन सोने की चेन, दो अंगूठी, चार पायल, एक गले का हार और 30 हजार की नकदी साफ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, धर्मनगरी में रेप : सीबीआई कराएगी पॉलीग्राफी टेस्ट

इसके बाद चोरों ने एक कमरे के अंदर टंगी चंद्रप्रकाश की कमीज से 1200 की नकदी भी निकाल ली। घटना के बाद चोर बड़े आराम से फरार हो गए।

सुबह चला पता
बृहस्पतिवार सुबह घर के लोगों की नींद खुली तो कमरे के अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। बक्से की जांच करने पर जेवरात और नकदी गायब मिले।

पढ़ें, सरकार झुकी पर नर्सें मांगों पर अड़ीं

चोर छत पर बने जीने के दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद कर गए, जबकि मेनगेट में अंदर लगा हुआ ताला भी खुला मिला। जेवरात के खाली डिब्बे पड़ोसी की छत पर पड़े मिले।

पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध
अजीबोगरीब तरीके से हुई चोरी से पुलिस भी हैरत में है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed