फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in retd office house in dehradun.

रिटायर्ड अधिकारी के घर से लाखों का सामान चोरी

Mon, 22 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
theft in retd office house in dehradun.

एनआईबीएच के एक रिटायर्ड अधिकारी के बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर लिए। अधिकारी अपने परिवार के साथ किसी काम से दो माह के लिए अहमदाबाद गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पत्नी के साथ गए थे बाहर
एनआईबीएच से सीनियर लेखाधिकारी पद से रिटायर्ड शिवपाल जैन निवासी एकता एवेन्यू कॉलोनी कैनाल रोड देहरादून ने बताया कि वह दो माह के लिए अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद गए हुए थे। घर पर नाती अभिषेक कुछ दिन तक रहा। बाद में वह भी ताला लगाकर अपने हॉस्टल चला गया।
विज्ञापन


बीच-बीच में वह देखरेख के लिए घर पर आता रहता था। अभिषेक जैन ग्राफिक एरा से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार को अभिषेक घर पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शिवपाल जैन को फोन कर चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह से बंद था घर
शिवपाल जैन अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को घर पहुंचे तो पता चला कि घर से लाखों के जेवरात और नगद चोरी हुए हैं। उन्होंने डालनवाला थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी।


इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि घर करीब दो माह से बंद था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसी कॉलोनी में दीवाली के दिन भी एक चोरी हुई थी। पुलिस इसका खुलासा करने में अब तक नाकाम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed