{"_id":"b2f2915a46d99e2828b0b2a3db38dea5","slug":"theft-bike-return-by-grandfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते ने चुराई बाइक, दादा ने लौटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोते ने चुराई बाइक, दादा ने लौटाई
अमर उजाला, लक्सर
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर में बाइक चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। चोरी की बाइक को चोर का दादा ही मालिक को वापस लौटाने पहुंच गया।
विज्ञापन
गत दिवस एक कारोबारी की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस कारोबारी की बाइक तलाश में जुटी थी। देर रात एक वृद्ध व्यक्ति कारोबारी के पास पहुंचा और उसकी बाइक लौटा दी।
वृद्ध ने बताया कि यह बाइक उसके पोते ने चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
कैमरे में हो गया कैद
लोको कालोनी निवासी एवं मेडिकल सेंटर के स्वामी हरेंद्र अग्रवाल की बाइक मंगलवार को उसके सेंटर से चोरी हो गई थी। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
सेंटर के समीप ही स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर लगे सीसी कैमरे में एक युवक बाइक चोरी करता हुआ आ गया था। पुलिस इस क्लिपिंग के आधार पर बाइक चोर की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
कहा मानसिक रूप से नहीं ठीक
मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हरेंद्र अग्रवाल के आवास पर एक वृद्ध आया। वृद्ध के पास हरेंद्र अपनी बाइक देखकर हैरान रह गया। वृद्ध ने बताया कि उसका पोता मानसिक रुप से ठीक नहीं है। उसने उसकी बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
जब उसे इस बात का पता चला कि उसका पोता बाइक चोरी कर लाया है। उसने चोरी की बाइक के बारे में पूछा। जैसे-तैसे उसने बाइक स्वामी का नाम और पता मालूम किया। इसके बाद वह बाइक लेकर उसके घर पहुंचा है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बुधवार का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।