फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   terrorist holed in haridwar

हरिद्वार में छिपे बिजनौर से फरार 6 आतंकी! पुलिस अलर्ट

Tue, 16 Sep 2014 02:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 16 Sep 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
terrorist holed in haridwar

बिजनौर में 13 दिन पहले बम में हुए धमाके के दौरान घायल साथी को लेकर फरार छह आतंकियों की तलाश में बिजनौर पुलिस ने सोमवार को हरिद्वार के अस्पतालों को खंगाला।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने भी अपने स्तर से प्रयास किए लेकिन कहीं किसी का पता नहीं चल पाया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई है।

बिजनौर के मोहल्ला जाटान में दो सितंबर को मजदूर बता कर किराए में रह रहे आतंकियों के कमरे से पेट्रोमेक्स के अधबने बम से धमाका हुआ था। विस्फोट में बम बना रहा एक आतंकी बुरी तरह झुलस गया था।
विज्ञापन


जब तक बिजनौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक पांच आतंकी, घायल साथी को लेकर मौके से फरार हो चुके थे। घटनास्थल से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान, एक पिस्टल एवं पहचान पत्र आदि पुलिस ने बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह चौकस है पुलिस

terrorist holed in haridwar

आतंकियों की मौजूदगी से पूरे बिजनौर जिले में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन अभी तक किसी आतंकी का पता नहीं चल पाया। हरिद्वार पड़ोसी जिला है ऐसे में कहीं आतंकियों ने अपने घायल साथी के साथ यहां तो शरण नहीं ली है।

या फिर उसका इलाज यहां के किसी अस्पताल में तो नहीं करवाया जा रहा है। इन आशंकाओं के मद्देनजर बिजनौर पुलिस की एक टीम सोमवार को हरिद्वार पहुंची। सबसे पहले जिला अस्पताल का रुख किया।

बीते दस दिन से भर्ती मरीजों की भर्ती का रिकार्ड खंगाला। यहां से टीम मेला अस्पताल व अन्य सरकारी अस्पताल हुंची। उसके बाद शहर के निजी अस्पतालों को खंगाला। इस दौरान हरिद्वार पुलिस भी साथ रही। लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला। बिजनौर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।

पुलिस पूरी तरह चौकस है। हर संभावित स्थान पर निगाह रखी जा रही है। सिविल पुलिस से लेकर एलआईयू को पूरी तरह सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- सदानंद दाते, एसएसपी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed