{"_id":"579bdeaa4f1c1b8b3b21e365","slug":"teasing-in-clinic-by-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए आई महिला से डॉक्टर ने की छेड़खानी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के लिए आई महिला से डॉक्टर ने की छेड़खानी, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Jul 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार कराने आई महिला के चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने से हंगामा हो गया। महिला शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। बाद में थाने में चिकित्सक ने माफी मांग महिला से लिखित समझौता कर लिया। पुलिस मामले में किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को महिला पति के साथ इलाज के लिए पहुंची थी। आरोप है कि इलाज के दौरान पति को दवा लेने के लिए बाहर भेजने के बाद चिकित्सक ने महिला के साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन
माफी मांग डॉक्टर ने किया समझौता
महिला ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया, जिससे वहां तमाशबीनों का तांता लग गया। दंपति की चिकित्सक से गरमा-गरमी भी हुई। चर्चाएं तो मारपीट तक की रहीं, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। महिला सरकारी डॉक्टर की शिकायत लेकर प्रेमनगर थाने पहुंच गई। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
आरोप गंभीर होने की वजह से पुलिस ने चिकित्सक को थाने बुला लिया, जहां काफी देर उनमें गहमागहमी होती रही। बाद में चिकित्सक ने महिला से माफी मांग कर लिखित समझौता कर लिया। एसओ शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की शिकायत पर चिकित्सक को बुलाया गया था। लेकिन बाद में समझौता होने के कारण किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मारपीट की बात से इनकार किया है।