फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher Rape with girl student in devprayag

छात्रा को अकेले देख बिगड़ी शिक्षक की नियत, चाकू की नोक पर की हैवानियत और फिर...

Thu, 14 Jun 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Thu, 14 Jun 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Teacher Rape with girl student in devprayag

शिक्षक ने अपनी ही छात्रा के साथ ऐसी हैवानियत कर डाली कि जानकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।  टिहरी जिले में स्थित एक महाविद्यालय के शिक्षक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने जीजा को मैसेज के जरिए घटना की जानकारी देते हुए जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हिंडोलाखाल थाने में पीड़िता के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उक्त शिक्षक उनके पड़ोस में रहता है। मंगलवार शाम को उनकी नाबालिग बेटी शिक्षक को फल देने के लिए उसके कमरे में गई थी। तभी शिक्षक ने कमरा अंदर से बंद कर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने खाया जहर

Teacher Rape with girl student in devprayag

घटना से सहमी नाबालिग अपने परिजनों को कुछ नहीं बता पाई। अपने जीजा को मैसेज के जरिए घटना की पूरी जानकारी देने के बाद उसने जहर गटक लिया। नाबालिग की स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए।

बुधवार को हालत में सुधार होने पर उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। बृहस्पतिवार को परिजन नाबालिग को लेकर हिंडोलाखाल थाना पहुंचे। यहां पीड़िता के पिता की ओर से दी गई शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धीरजमणि बलूनी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed