फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher murdered his wife then trying to killed himself.

चाकू से गोदकर शिक्षक ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद का रेता गला

Wed, 20 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Apr 2016 02:02 AM IST
सार

  • -पत्नी की हत्या के बाद किया खुदकुशी का प्रयास
  • -रायपुर थाना क्षेत्र में आधी रात को हुई वारदात
  • -शिक्षक दंपति टिहरी के जौनपुर क्षेत्र में थे तैनात

विज्ञापन
teacher murdered his wife then trying to killed himself.
शिक्षक दंपति टिहरी जिले के चंबा के रहने वाले हैं। - फोटो : Demo pic

विस्तार

राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर खुदकुशी की कोशिश की। खुद से गला रेत पाने में विफल होने पर आरोपी ने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने हत्यारोपी को दून अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण विहार में एक शिक्षक दंपति सुधीर तिवारी (44) और मीनाक्षी तिवारी (41) रहते थे। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


तीन-चार दिन पहले भी इनके बीच मारपीट हुई थी। तब लोगों ने बीच-बचाव कराकर शांत करा दिया था। मंगलवार देर रात दोनों के बीच फिर एक बार झगड़ा हुआ।

सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर किए कई वार

teacher murdered his wife then trying to killed himself.
दंपति के दो बच्चे हैं।

आरोप है कि सुधीर तिवारी ने सब्जी काटने वाले चाकू से अनगिनत प्रहार कर पत्नी को घायल कर दिया। बाद में खुद को भी चाकू से लहूलुहान कर आत्महत्या करने के लिए फिनायल पी ली।

घर से आ रही चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो दोनों गंभीर रूप से घायल पड़े थे।

एंबुलेंस से दोनों को दून अस्पताल लाया गया, जहां पर मीनाक्षी तिवारी की मौत हो गई। हत्यारोपी का फिलहाल उपचार चल रहा है। उधर, इस घटना के बाद से दंपति के दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed