{"_id":"027b8623bf9555129be100ce5d615932","slug":"teacher-brutally-beaten-the-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूजी को गुस्सा आया तो फोड़ा छात्र का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरूजी को गुस्सा आया तो फोड़ा छात्र का सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 13 Sep 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौ़ड़ी स्थित द्वारीखाल विकासखंड के जीआईसी चाक्यूसैंण में गुरूजी को गुस्सा आया तो उन्होंने डंडे से छात्र का सिर फोड़ दिया। छात्र के परिजनों ने निजी चिकित्सक से छात्र का उपचार करवाया। घटना शुक्रवार की है।
विज्ञापन
12वीं का छात्र राहुल पुत्र योगंबर सिंह रावत निवासी ग्राम बिजोली ग्राम पंचायत हिलोगी शुक्रवार को रोज की तरह स्कूल गया था। हिंदी की कक्षा में पढ़ाई चल रही थी। बताया जा रहा है कि राहुल कक्षा में आगे की पंक्ति में बैठा था। चलती क्लास के दौरान वह उठकर पीछे की पंक्ति में जाकर बैठ गया। लेकिन उसकी यह हरकत टीचर को रास नहीं आई।
विज्ञापन
छात्र हुआ लहूलुहान
आरोप है कि शिक्षक ने राहुल के सिर पर डंडा मारा दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर परिजन छात्र को कांडाखाल लाए और प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया। परिजनों ने पीटीए और पंचायत प्रतिनिधियों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
शनिवार को ग्राम प्रधान शम्मी देवी और पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह समेत कई अभिभावक स्कूल पहुंचे और घटना पर रोष जताया।
परिजनों ने अधिकारियों को दी रिपोर्ट
अभिभावकों ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयारकर राजस्व पुलिस के साथ ही बीईओ द्वारीखाल अर्जुन प्रसाद को सौंपी हैं। कहा कि उक्त शिक्षक के खिलाफ पहले से ही अन्य शिक्षकों के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार की जांच चल रही है।
प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ममगाईं ने घटना की पुष्टि की और कहा कि शनिवार को बीईओ विभागीय कार्य से स्कूल आए थे। अभिभावकों ने उन्हें घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। अभिभावकों की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।