फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swindle of the name to deposit RD

RD जमा कराते हैं तो हो जाएं सावधान, इस तरह से आपके साथ भी हो सकता है फ्रॉड

Tue, 26 Dec 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थत्यूड़/नैनबाग
ब्यूरो/अमर उजाला, थत्यूड़/नैनबाग Updated Tue, 26 Dec 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
swindle of the name to deposit RD
money

अगर आप भी आरडी जमा कराते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि इस तरह से आपके साथ भी ठगी हो सकती है। या फिर होने वाला हो।

विज्ञापन


आरडी जमा कर व्यापारियों को अधिक ब्याज देने के नाम पर लाखों ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। व्यापारियों को फर्जी चेक थमाकर मिनी बैंक संचालक पिछले 10 दिन से फरार चल रहे हैं। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपी बैंक संचालकों की गिरफ्तारी की मांग की है।

हालांकि मामले में पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्य बाजार थत्यूड़ में एक साल पहले आराध्या जन विकास सहकारी समिति लि. के नाम से एक मिनी बैंक खुला था। समिति के स्वामी सुरेंद्र वर्मा और कार्यालय संचालक दीपक चमोली ने स्थानीय व्यापारियों से संपर्क कर उनका पैसा समिति में जमा करवाया।

विज्ञापन

एक साल की आरडी पूरी हो चुकी, संचालक 10 दिन से लापता

swindle of the name to deposit RD
Money
व्यापारियों को बताया कि आरडी जमा करने में उन्हें बैंक दर से अधिक ब्याज दिया जाएगा। क्षेत्र के 17 व्यापारियों ने समिति में तीन लाख 87 हजार एक सौ जमा करवाया है। एक साल की आरडी पूरी हो चुकी है, लेकिन समिति के संचालक पिछले 10 दिन से लापता चल रहे हैं। समिति कार्यालय पर ताला लटका हुआ है। संपर्क करने पर वे फोन नहीं उठा रहे है।

व्यापारी कुशलानंद लेखवार, सुनील भट्ट, देवेंद्र प्रसाद भट्ट, हरीश कोठारी, नरेश रावत, मुकेश दास, अजय लाल, रणवीर सिंह रावत, राकेश सजवाण, जुल्फकार, सरोप सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, परविंद्र बिष्ट, कमलेंद्र रावत, बेताल सिंह व अजयवीर सिंह मामले को लेकर थानाध्यक्ष एलएल जखमोला से मिले। व्यापारियों ने बताया कि समिति ने कुछ लोगों को चेक दिए हैं, जो बाउंस हो गए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर मिलने के बाद समिति के स्वामी सुरेंद्र वर्मा निवासी लक्ष्मणपुर विकासनगर से संपर्क किया, तो उसने मंगलवार को थत्यूड़ पहुंचकर समस्या के समाधान करने की बात कही। यदि नहीं पहुंचता है, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed