फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student death on road accident.

दर्दनाक हादसे में छात्र की मौत, सिर के ऊपर से गुजर गया वाहन

Tue, 08 Mar 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
student death on road accident.
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
राजधानी देहरादून में मंगलवार को बुक्रलिन स्कूल के छात्र की कर्जन रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। केबिल तार के गुच्छे में उलझकर स्कूटी समेत सड़क पर गिरे छात्र के सिर को कोई वाहन कुचलते हुए निकल गया। 
विज्ञापन


हादसा इतना वीभत्स था कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। छात्र को किस वाहन ने कुचला है यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस शक के आधार पर एक यूटिलिटी को खोज रही है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


हरिद्वार बाईपास क्षेत्र के अशोक विहार निवासी पत्रकार किशोर जोशी का बेटा प्रत्यूष जोशी (16) डालनवाला क्षेत्र के ब्रुकलिन स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। प्रत्यूष मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब स्कूटी पर सवार होकर घर से स्कूल आ रहा था। कर्जन रोड पर स्कूल से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सड़क किनारे पड़े केबिल के तार के गुच्छे में उलझकर प्रत्यूष जोशी स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। ठीक उसी समय पीछे से तेजी से आए भारी वाहन सड़क पर गिरे प्रत्यूष का सिर के कुचलते हुए फरार हो गया।

मौके पर ही प्रत्यूष की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि उधर से गुजर रहे स्कूली छात्र और महिलाएं बिलख पड़ीं। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही ब्रुकलिन की प्रधानाचार्य के साथ छात्र के पिता किशोर जोशी भी मौके पर पहुंचे।


होनी को यही मंजूर था:
पिता किशोर जोशी खुद ही बेटे को रोजमर्रा स्कूल छोड़ने के लिए आते थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने बेटे को अकेले ही भेज दिया।

स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों की जुबां से एक ही बात निकल रही है कि अगर किशोर खुद छोड़ने आते तो शायद ही यह हादसा होता। प्रत्युष की मां लखनऊ में टीचर है। एक भाई मां के साथ रहता है, जबकि वह पिता के साथ रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed