हरिद्वार: रंग लगाने के बहाने पास जाकर घोंपा चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन रंग लगाने के बहाने डॉक्टर के पेट एवं जांघ में चाकू घोंपकर दो युवक फरार हो गए। ज्वालापुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डॉक्टर ने हमलावरों को पहचानने की बात से इंकार किया है।
विवेक विहार कॉलोनी में डॉक्टर संजय कपूर रहते हैं। होली के दिन दोपहर करीब 12 बजे वह पास में ही अपने क्लीनिक पर जाने के लिए निकले। घर से निकलते ही कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने डॉक्टर को रोककर होली की शुभकामनाएं दी।
आरोप है कि तभी एक युवक ने पेट और दूसरे ने जांघ में चाकू घोंप दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तब तक युवक फरार हो गए।
सूचना पाकर एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसएसआई ने बताया कि डॉक्टर ने कोई तहरीर नहीं दी है। न ही किसी हमलावर को पहचाना है।
चोरी के पंखों के साथ एक चोर दबोचा
ट्रक से चोरी हुए हेवल्स कंपनी के पंखे के 41 कार्टून में से 16 बरामद करते हुए औद्योगिक चौकी बहादराबाद पुलिस ने एक कबाड़ी को उस समय दबोच लिया जब चोरी के माल को ठिकाने लगाने की फिराक में था। 25 कार्टून लेकर फरार हुए दो चोरों की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुट गई है।
औद्योगिक चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह मान ने बताया कि 20 फरवरी को साईंधाम कालोनी में ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर हेवल्स कंपनी सिडकुल का ट्रक खड़ा था। देहरादून जा रहे ट्रक में से पंखों के 41 कार्टून निकाल लिए गए थे।
होली के दिन मुखबिर की सूचना पर हृदयनगर दादूपुर गोविंदपुर में छापा मारकर आरोपी कबाड़ी अलताफ पुत्र इलियास निवासी गांव हरचंदपुर बिजनौर हाल निवासी गांव सराय ज्वालापुर को दबोच लिया।
पूछताछ में कबाड़ी ने बताया कि चोरी में शामिल रहे दिल्ली और बिजनौर के रहने वाले उसके साथी बाकी कार्टून लेकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी के मुताबिक आरोपी कई वर्ष से यहां रहकर कबाड़ी का ही कार्य कर रहा है।