फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son evicted his father from house

'साहब, मुझे मेरे बेटों ने घर से निकाल दिया'

Sun, 08 Jun 2014 10:07 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 08 Jun 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
son evicted his father from house

साहब मैं 85 साल का बूढ़ा हूं। बेटों ने घर से निकाल दिया है। पांच बीघे जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। अब जीवन के अंतिम पड़ाव में मैं कहां जाऊं। मेरी मदद करो साहब।

विज्ञापन


हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के डेरा कलालपुर निवासी कुंदन सिंह ने कुछ इसी तरह कोतवाल के सामने अपनी व्यथा बयां की। कोतवाल ने चौकी इंचार्ज को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बेटे बने जान के दुश्मन
रविवार दोपहर कोतवाली पहुंचे कुंदन सिंह ने कोतवाल बीके शर्मा को बताया कि उसके दो बेटे हैं। जिन बेटों को उसने पाल पोस कर बढ़ा किया, आज वहीं जान के दुश्मन बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बेटों ने उसकी पांच बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह काफी दिनों से बीमार है। बेटे दवा के लिए पैसे नहीं देते हैं।

जमीन वापस दिलाने की गुहार
शनिवार को बेटों ने उसे धक्का मारकर घर से निकाल दिया। अब उसे रोटी के लाले पड़ गए हैं। इस उम्र वह कोई काम भी नहीं कर सकता है।

कुंदन सिंह ने कोतवाल से जमीन वापस दिलाए जाने की गुहार लगाते हुए बेटों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल ने चौकी इंचार्ज को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed