{"_id":"2de4f53c1852b1a6070c668c3944fbd1","slug":"sherwood-guard-sexually-molest-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से कुकर्म में शेरवुड कॉलेज के गार्ड को छह साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र से कुकर्म में शेरवुड कॉलेज के गार्ड को छह साल कैद
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल स्थित शेरवुड के एक छात्र से कुकर्म मामले में अदालत ने दोषी गार्ड को छह साल कैद तथा पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
शेरवुड कॉलेज में एक छात्र के साथ कुकर्म करने के मामले में उसके आईएएस पिता (दिल्ली निवासी) ने नौ अक्तूबर को तल्लीताल थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने प्रधानाचार्य पर 21 पॉक्सो एक्ट, वार्डन रवि पंत पर जुवेनाइल एक्ट और गार्ड आकाश मंडल पर धारा 377, 511 और पॉक्सो 8, 10, 18 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
मामले में एडिशनल एसपी श्वेता चौबे और एसआई श्वेता नेगी ने विवेचना की थी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रीतु शर्मा की अदालत में चार्जशीट दायर होने के बाद अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों के समर्थन में सात गवाह पेश किए। अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट इसलिए दर्ज नहीं कराई, क्योंकि वह छात्र के पिता का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
वहीं अभियोजन पक्ष इस दलील को गलत साबित कर रहा था। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद कॉलेज के गार्ड आकाश मंडल को दोषी माना। शुक्रवार को न्यायालय ने गार्ड को छह साल कारावास के साथ पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।