{"_id":"fac3f104c14266e9386a544555b547e9","slug":"shastri-degree-holder-become-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री शास्त्री की और काम चाकू के बल लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिग्री शास्त्री की और काम चाकू के बल लूट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Feb 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा-पाठ में मन नहीं रमा तो शास्त्री की डिग्री लिए एक युवक ने लूट को धंधा बना लिया।
विज्ञापन
पढ़ें, फीस नहीं दी तो प्रिंसिपल ने शारीरिक संबध बनाने को कहा
तीन रिश्तेदारों को भी संग लिया और लगा चाकू के बल लूटमारी करने। लेकिन दो फल विक्रेताओं को लूटने से पहले शास्त्री अपनी किस्मत पढ़ना भूल गया और गिरोह समेत चढ़ गया पुलिस के हत्थे।
विज्ञापन
कोर्ट ने चारों को भेजा जेल
पुलिस ने चारों से लूटे गए मोबाइल और नकदी बरामद कर ली है। कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया। मंगलवार रात प्रेमनगर मंडी से फल विक्रेता राजेश कुमार व राजपाल पटेलनगर स्थित घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें, गुलदार की खाल पर घेरे में विधायक और उनकी पत्नी
जीएमएस रोड पर द्रोणापुरी के नजदीक पहुंचते ही चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और चाकू की नोक पर उनसे 2100 रुपए और छह मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाश भागने लगे तो दोनों ने शोर मचा दिया।
पास ही गश्त कर रहे चौकी प्रभारी धनराज बिष्ट मयफोर्स ने शोर सुना तो मौके पर पहुंचे। कुछ दूर पीछा कर चारों को दबोच लिया गया।
पूछताछ में उनकी पहचान गोविंदराम मिश्रा निवासी हरदोई, मनीष चौहान निवासी सीतापुर, कल्लू दीक्षित निवासी बरेली और पंकज निवासी परसई हरदोई के रूप में हुई।
पढ़ें, हरक सिंह ने दिया था सरकारी वकील बनाने का झांसा
पुलिस के अनुसार, गोविंदराम गिरोह का मास्टरमाइंड है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने शास्त्री की डिग्री ली है।
लेकिन इस काम में मन नहीं रमा तो अमीर बनने के लिए उसने लूटपाट शुरू कर दी। कल्लू और पंकज उसके रिश्तेदार, मनीष दोस्त है। चारों युवक दून में साथ ही रहते हैं।
मोबाइल चोर गिरफ्तार
पुलिस ने शापिंग के बहाने मोबाइल चुराने वाले दो युवकों को दबोच लिया है। मंगलवार को ओल्ड डालनवाला निवासी विशाल आनंद ने खुड़बुड़ा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पूर्व दो युवक खरीदारी करने उनकी दुकान पर आए।
दोनों ने दुकान से 18 हजार रुपए का मोबाइल उड़ा लिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। बुधवार को राहुल उर्फ मिथुन पुत्र पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पिथौरागढ़ और चेतन निवासी खत्री मोहल्ला को दबोच लिया गया।
पढ़ें, 'मोदी की चाय' से कोई मालामाल तो कोई बेहाल
दोनों के पास से मोबाइल भी बरामद हो गया। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया दोनों के खिलाफ हरिद्वार में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
माल बांटते दबोचे गए चोर
चोरी का माल बांटते तीन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। 17 फरवरी को रक्षा विहार निवासी अश्वनी दीक्षित के घर चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपए की सोने की ज्वेलरी चुरा ली।
घटना के वक्त अश्वनी परिवार समेत करनाल गए हुए थे। उनके साले जेपी मिश्रा ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। बुधवार तड़के चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड पर सूचना आयुक्त कार्यालय के सामने टिनशेड में तीन संदिग्ध युवक छुपे हुए हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों युवक सोने के गहनों का बंटवारा कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने ये गहने दीक्षित के घर से चुराने की बात कबूली।
पुलिस ने कृष्ण मोहन और राजू साहनी दोनों निवासी दरभंगा बिहार और राजन साहनी निवासी लक्ष्मण चौक खुड़बुड़ा को गिरफ्तार कर लिया।