फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket in roorkee

सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालिका समेत दो गिरफ्तार

Wed, 13 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 13 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
sex racket in roorkee

हरिद्वार शहर से सटे तेलीवाला गांव में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालन का पर्दाफाश किया। इस दौरान दो महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं में एक मकान मालकिन है और एक दिल्ली की रहने वाली है, जो कुछ दिनों से यहां देह व्यापार करने के लिए यहां आई हुई है। उनकी एक सहेली मौके से फरार होने में कामयाब रही।

विज्ञापन


कई दिनों से मिल रही थी शिकायत
कई दिन से मिल रही शिकायतों के आधार पर मंगलवार की रात हरिद्वार से आई पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने प्रभारी ध्यान सिंह के नेतृत्व में तेलीवाला गांव के एक मकान पर छापा मारा। पहले टीम का एक सदस्य ग्राहक बनकर गया था। सौदा पटने के बाद उसने इशारा किया तो पुलिस ने छापा मार दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि उस समय मकान मालकिन के अलावा वहां दो और महिलाएं मौजूद थी। उनमें से एक महिला भागने में कामयाब रही। जबकि दिल्ली की एक महिला और मकान मालकिन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से लाती थी युवतियां
मकान मालकिन पर देह व्यापार का धंधा संचालित कराने और दिल्ली के महिला का उसमें लिप्त रहने का आरोप है। फरार महिला पास के ही एक गांव की रहने वाली बताई गई है।

पुलिस के अनुसार इस मकान में यह धंधा काफी समय से चल रहा है। यहां सीमित समय के लिए महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराने की सूचना पुलिस को मिली थी। अभी इन महिलाओं से देह व्यापार के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही है।


कई और ठिकानों पर भी नजर
देह व्यापार का केंद्र बने शहर के कई और ठिकानों के बारे में भी पुलिस को सूचना मिली है। पुलिस की माने तो शहर में कई और ठिकाने हैं। जहां बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। पिछले दिनों होटलों और कुछ गेस्ट हाउसों पर पुलिस के छापे पड़ने के बाद इस गोरखधंधे से जुड़े लोगों ने निजी आवासों को ही ऐसी गतिविधियां संचालित करने का केंद्र बना लिया है।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed